{"_id":"657599ca4aabfe99fc082476","slug":"sanjay-raut-cautions-congress-over-2024-lok-sabha-polls-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: कांग्रेस की रणनीति पर संजय राउत ने उठाए सवाल, जानें EVM को लेकर क्या बोले राज्यसभा सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Election: कांग्रेस की रणनीति पर संजय राउत ने उठाए सवाल, जानें EVM को लेकर क्या बोले राज्यसभा सांसद
Sun, 10 Dec 2023 04:41 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 10 Dec 2023 04:41 PM IST
सार
शिवसेना(यूटीबी) सांसद संजय राउत ने कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की इस तरह की रणनीति हर चुनाव में रहेगी, तो निश्चित ही 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूटीबी) के मुखपत्र सामना के जरिए सांसद संजय राउत ने कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साप्ताहिक लेख के जरिए कहा कि अगर कांग्रेस में ऐसे लोग होंगे जो प्रधानमंत्री मोदी के लिए अनुकूल राजनीति करेंगे, तो यह सुनिश्चित है कि कांग्रेस को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों(ईवीएम) पर सवाल खड़े किए हैं। विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर उन्होंने कहा कि मतपत्रों की गिनती के दौरान मध्य प्रदेश में कांग्रेस 199 सीटों पर आगे थी, लेकिन जब ईवीएम में वोटों की गिनती हुई तो अचानक स्थिति बदल गई। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी एक मिथक है कि कांग्रेस मोदी को नहीं हरा सकती।
मुख पत्र में जारी लेख के अनुसार, संजय राउत ने कहा कि 2018 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा को कांग्रेस ने हराया था। हालांकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत और भूपेश बघेल ने लड़ाई लड़ी, फिर भी कांग्रेस इन दोनों राज्यों में हार गई। बता दें तीन दिसंबर को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा की गई थी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा, तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम ने जीत हासिल की।