फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut calls Navneet Rana and her husband Bunty Babli after that independent MP asks Nagpur police to register case

महाराष्ट्र: नवनीत राणा और उनके पति को शिवसेना नेता संजय राउत ने 'बंटी-बबली' बताया, निर्दलीय सांसद ने किया पलटवार

Tue, 26 Apr 2022 10:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Apr 2022 10:02 PM IST
सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने हनुमान चालीसा विवाद को लेकर गिरफ्तार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति पर हमला बोला है और दोनों को 'बंटी-बबली' करार दिया है।

विज्ञापन
Sanjay Raut calls Navneet Rana and her husband Bunty Babli after that independent MP asks Nagpur police to register case
संजय राउत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हनुमान चालीसा विवाद के बाद चर्चा में आईं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस आयुक्त ने एक सीसीटीवी फुटेज साझा की थी। इस वीडियो में नवनीत राणा अपने पति रवि राणा के साथ थाने में चाय पीते हुए नजर आ रही हैं। दोनों बेहद सहज तरीके से बैठे हुए और बातें करते देखे जा सकते हैं। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद शिवसेना के फायर ब्रांड नेता ने राणा दंपती पर निशाना साधा है और दोनों को 'बंटी-बबली' बताया है।

विज्ञापन


संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि मैं मुंबई पुलिस आयुक्त को धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया। शिवसेना नेता ने कहा, 'बंदी और बबली (नवनीत राणा और रवि राणा) ने आरोप लगाया था कि उनकी जाति की वजह से पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। विपक्ष के नेता ने इस महिला के लिए केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है, अब उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।' बता दें कि बंटी और बबली एक बॉलीवुड फिल्म के पात्र हैं जो चोर हैं और धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन


राणा ने राउत के खिलाफ नागपुर पुलिस आयुक्त से की शिकायत
उधर, राउत के इस बयान को लेकर जेल में बंद नवनीत राणा ने मंगलवार को नागपुर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है और संजय राउत के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। यह शिकायत नवनीत राणा के निजी सहायक विनोद गुहे के माध्यम से नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के पास दर्ज कराई गई है। पुलिस आयुक्त ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें निर्दलीय सांसद की ओर से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनीत राणा और अमरावती जिले की बाडनेरा विधानसभा सीट से विधायक उनके पति रवि राणा ने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का आह्वान किया था। बाद में उन्होंने अपनी योजना बदल दी थी लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। नवनीत राणा ने इसके बाद आरोप लगाया था कि दलित वर्ग से होने की वजह से पुलिस ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया।


संसदीय विशेषाधिकार समिति में उठा राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा
वहीं, लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के एक सदस्य ने मंगलवार को हुई बैठक में नवनीत राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक सदस्य ने बताया कि समिति सदस्यों ने नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर नाखुशी व्यक्त की। यह बैठक दिल्ली में हुई थी और भाजपा के सदस्यों ने भी गिरफ्तारी के दौरान राणा के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। एक भाजपा सदस्य ने कहा कि यह गिरफ्तारी निंदनीय है, समिति को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed