Maharashtra: नहीं थम रही सांप्रदायिक हिंसा, संजय राउत का आरोप- जहां-जहां भाजपा को हार का डर, वहां हो रहे दंगे
रामनवमी पर शोभा यात्रा निकालने से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में यह फैल चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। अब शिवेसना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि यह हिंसा सुनियोजित तरीके से हो रही है और उन्होंने इसका आरोप भाजपा पर लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बंगाल में भाजपा सुनियोजित तरीके से हिंसा करा रही है...जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या जहां भाजपा को हार का डर रहता है या फिर जहां भाजपा कमजोर है, वहां दंगे होते हैं।
रामनवमी से शुरू हुई हिंसा
बता दें कि पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अभी तक थमी नहीं है। बिहार का नालंदा, सासाराम और पश्चिम बंगाल का हावड़ा और हुगली दंगे की आग में झुलस रहे हैं। पुलिस ने बिहार में हिंसा के मामले में 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पश्चिम बंगाल में अभी तक हिंसा के मामलों में 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
#WATCH | Maharashtra: The violence happening in Bengal is planned, sponsored & targeted by BJP...Wherever elections are nearing & BJP is fearing their loss, or where BJP government is weak there are riots: Sanjay Raut, Uddhav Thackeray faction pic.twitter.com/ZwTthyzeBb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 3, 2023
नालंदा में हालात नियंत्रण में
नालंदा में फिलहाल नियंत्रण में लग रहे हैं। नालंदा के जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है। दुकानें खुली हुई हैं। हर वार्ड में एक शांति कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही एक शांति मार्च का भी आयोजन किया है। नालंदा में हिंसा मामले में अभी तक 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सभी शैक्षणिक संस्थान भी चार अप्रैल तक बंद रखे गए हैं। बिहार हिंसा को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की गई है। भाजपा विधायक बिमान घोष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.