फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Nirupam take a dig at Milind Deora, said resignation is being used as ladder to climb up

संजय निरुपम ने मिलिंद देवड़ा पर कसा तंज, पूछा- यह इस्तीफा या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी

Mon, 08 Jul 2019 11:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 08 Jul 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Nirupam take a dig at Milind Deora, said  resignation is being used as ladder to climb up
संजय निरुपम-मिलिंद देवड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने रविवार को अपनी पार्टी के नेता मिलिंद देवड़ा पर चुटकी ली है। देवड़ा ने पार्टी के शहर इकाई प्रमुख पद से इस्तीफा दिया है। उनके इस इस्तीफा पर निरुपम ने कहा कि इस इस्तीफे का इस्तेमाल ऊपर चढ़ने की सीढ़ी के तौर पर किया जा रहा है। पार्टी को इस तरह के कर्मठ लोगों से सावधान रहना चाहिए।

विज्ञापन


निरुपम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस्तीफा तब दिया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी चीज को अस्वीकार करना चाहता है। यहां तो दूसरे ही पल राष्ट्रीय स्तर की पोजिशन मांगी जा रही है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को इस तरह के मेहनती लोगों से सावधान रहना चाहिए।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा करने के चंद घटों बाद ही निरुपम ने ट्वीट कर दिया। उन्होंने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई का कामकाज किसी एक सदस्य की बजाए तीन सदस्यीय समिति द्वारा संभालने का सुझाव दिया। जिसका निरुपम ने पुरजोर विरोध किया।


निरुपम ने अपने ट्वीट में कहा कि मुंबई कांग्रेस में अध्यक्ष के बजाय तीन सदस्यों की समिति बनाना सही फैसला नहीं होगा। इससे पार्टी और रसातल में चली जाएगी। देवड़ा ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब बहुत से राज्यों के नेता राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए अपना इस्तीफा दे रहे हैं। राहुल ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 

निरुपम जब मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब निरुपम और मिलिंद देवड़ा के बीच काफी लंबा 'शीत युद्ध' चला था। इसी कारण लोकसभा चुनाव के दौरान देवड़ा को मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह दक्षिण मुंबई की लोकसभा सीट से हार गए थे। यहां से शिवसेना उम्मीदवार अरविंद गणपत सावंत ने 1,00,067 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed