फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanitary napkins will be sold for one rupee at Jan Aushadhi Kendra

आज से जन औषधि केंद्रों पर सिर्फ एक रुपये में मिलेगा सैनिटरी नैपकिन

Tue, 27 Aug 2019 04:55 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 27 Aug 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
Sanitary napkins will be sold for one rupee at Jan Aushadhi Kendra
फाइल फोटो

सरकार ने अपने जन औषधि केंद्रों पर बिकने वाले सैनिटरी नैपकिन की कीमत घटाकर एक रुपये प्रति पैड करने की घोषणा की है। वर्तमान में इसका मूल्य ढाई रुपये है। सरकार ने महिला स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन 'सुविधा' 27 अगस्त से जन औषधि केंद्रों पर सब्सिडी दर पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


मांडविया ने कहा कि चार पैड के पैक की कीमत फिलहाल 10 रुपये है। मंगलवार से इसका दाम चार रुपये होगा। उन्होंने कहा, हम मंगलवार से ओक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन एक रुपये में पेश कर रहे हैं। सुविधा ब्रांड नाम से ये नैपकिन देशभर के 5,500 जन औपधि केंद्रों में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कीमत में 60 प्रतिशत की कटौती के साथ नरेंद्र मोदी सरकार ने भाजपा की ओर से आम चुनाव 2019 में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। मांडविया ने कहा , वर्तमान में विनिर्माता उत्पादन लागत पर सैनिटरी नैपकिन की आपूर्ति कर रहे हैं। इसलिए हम नैपकिन के खुदरा मूल्य को नीचे लाने के लिए सब्सिडी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्सिडी पर खर्च को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बिक्री पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि सैनिटरी नैपकिन योजना की घोषणा मार्च, 2018 में हुई थी और ये मई, 2018 से जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध हैं। मांडविया ने कहा, पिछले एक साल के दौरान जन औषधि केंद्रों से करीब 2.2 करोड़ सैनिटरी नैपकिन की बिक्री की गई है। 


कीमतों में कमी से हम बिक्री में दोगुना उछाल की उम्मीद है। हम गुणवत्ता, किफायत मूल्य और पहुंच पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब बाजार में सैनिटरी नैपकिन की औसत कीमत छह से आठ रुपये है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इन सब्सिडी वाले सैनिटरी नैपकिन की कालाबाजारी को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed