{"_id":"609555ca0fe147344f7b851b","slug":"sangh-parivar-engaged-in-help-seva-bharati-isc-running-a-450-bed-isolation-centre-food-is-being-delivered-by-vhp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद में जुटा संघ परिवार: सेवा भारती चला रही 450 बेड का आइसोलेशन सेंटर, विहिप पहुंचा रहा भोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मदद में जुटा संघ परिवार: सेवा भारती चला रही 450 बेड का आइसोलेशन सेंटर, विहिप पहुंचा रहा भोजन
Fri, 07 May 2021 08:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
अमित शर्मा, अमर उजाला नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 07 May 2021 08:32 PM IST
सार
आरएसएस के सभी सहयोगी संगठन कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे, दिल्ली में 450 बिस्तरों को जल्द ही एक हजार बेड्स तक बढ़ाने की योजना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल के इस आपात समय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ-साथ उसके सहयोगी संगठन सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय मजदूर संघ लोगों की मदद के लिए तत्परता से सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दिल्ली में इस समय 450 बिस्तरों का क्वारंटीन सेंटर चला रहा है। इसे एक हजार बिस्तरों तक बढ़ाए जाने की योजना है। सेवा भारती और विश्व हिन्दू परिषद् सभी प्रांतों में गरीब लोगों तक सूखा राशन, तैयार भोजन और अन्य चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली प्रांत प्रचार प्रमुख रीतेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में सेवा भारती छह आइसोलेशन सेंटर अशोक विहार, उदासीन आश्रम, नरेला, द्वारका, हरिनगर और लाजपत जिले की अमर कॉलोनी में संचालित कर रहा है, जबकि जल्द ही नौ अन्य सेंटर भी संचालन स्तर पर आ जाएंगे। इन आइसोलेशन सेंटर के जरिए लगभग 450 बेड की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रशासन से ऑक्सीजन सुविधा मिलने पर इसे एक हजार बेड तक विस्तारित करने की योजना है। सभी आइसोलेशन सेंटर में मेडिकल ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है। अधिकांश सेंटर में सिलेंडर के जरिए चिकित्सा ऑक्सीजन की उपलब्धता को पूरा किया जा रहा है, जबकि कई केंद्रों के लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
लाजपत नगर के सरस्वती बाल मंदिर में 35 बेड की सुविधा प्रदान की गई है, जिसे 50 बेड तक विस्तारित किया जाएगा। अशोक विहार में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसे 200 बेड तक विस्तारित करने की योजना है। इसके अलावा श्री गुरु राम राय उदासीन आश्रम के आइसोलेशन सेंटर में 33 बेड और नरेला में 13 बेड का आइसोलेशन बेड संचालित किए जा रहे हैं।
संघ से जुड़े डॉक्टर, नर्सें और अन्य सेवादार इन सेंटरों में लोगों की हर तरह से सेवा कर रहे हैं। वे उन्हें न केवल स्वस्थ कर उनके घर वापस भेज रहे हैं, बल्कि उनकी मानसिक चिकित्सा कर उन्हें बेहतर महसूस कराने में भी मदद कर रहे हैं।
विहिप कर रहा सेवा कार्य
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) इस कोरोना काल में लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। दिल्ली प्रांत में संगठन की दृष्टि से बनाए गए सभी 30 जिलों में विशेष कार्यकर्ता नियुक्त कर ऐसे परिवारों की मदद की जा रही हैं, जिनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संगठन दिल्ली प्रांत के सभी पीड़ित परिवारों तक सूखा राशन, तैयार भोजन के साथ-साथ चिकित्सकीय सामग्री भी पहुंचा रहा है।
अंतिम क्रिया में कर रहे मदद
विहिप के दिल्ली प्रांत प्रमुख कपिल खन्ना ने अमर उजाला को बताया कि कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम श्मशान घाटों पर भी तैयार की गई है जो ऐसे शवों की अंतिम क्रिया कराने में मदद कर रहे हैं जिनके परिवार के लोग किन्हीं कारणों से अंतिम क्रिया में शामिल नहीं हो रहे हैं। विहिप की ओर से ऐसे शवों की अंतिम क्रिया के लिए लकड़ी इत्यादि उपलब्ध कराने से लेकर अन्य सभी सहयता उपलब्ध कराई जा रही है।
भारतीय मजदूर संघ करेगा नर्सों का सम्मान
भारतीय मजदूर संघ 12 मई को वर्ल्ड नर्सेज डे (World Nurses Day) पर नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित करेगा। इसके लिए संघ राज्यों के स्तर पर सभी जिलों में अस्पतालों से बातचीत कर उन स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी एकत्र कर रहा है जिन्होंने इस कोरोना काल में पीड़ितों की सेवा में विशेष कार्य किया है। सभी जिलों में होने वाले इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान कोरोना संबंधी राज्य-केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन किया जायेगा।
इस सम्मान कार्यक्रम के पहले ही भारतीय मजदूर संघ लोगों को मास्क, सेनेटाइजर, राशन और अन्य सहायता उपलब्ध करवा कर लोगों की सहायता करता आ रहा है। संगठन ने कोरोना की पहली लहर के दौरान भी इसी तरह लोगों की सेवा की थी।