फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sangh leader Indresh Kumar said Peace and prosperity is increasing in the Northeast with all-round development

RSS: चौतरफा विकास के साथ पूर्वोत्तर में बढ़ रही शांति-संपन्नता, संघ नेता इंद्रेश कुमार ने दिया बयान

Thu, 30 Mar 2023 11:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 30 Mar 2023 11:35 PM IST
सार

इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि एक समय था जब पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा की घटनाएं सरे आम हुआ करती थीं, जिसमें अनेकों मासूमों की मौत होती थी। जब से केंद्र में दृढ़ इच्छाशक्ति की मजबूत सरकार आई है तब से हर तरह की हिंसक घटनाओं में पूरी तरह कमी आई है।   
 

विज्ञापन
Sangh leader Indresh Kumar said Peace and prosperity is increasing in the Northeast with all-round development
वाइब्रेंट नॉर्थ ईस्ट कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन में गुरुवार को वाइब्रेंट नॉर्थ ईस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार इसमें बतौर  मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में बोलते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्व की सांस्कृतिक विरासत से दिल्ली के लोगों को परिचित कराने का यह आयोजन काफी सराहनीय है। उत्तर पूर्व के लोग हमेशा देश की तरक्की में योगदान देने के लिए आगे रहते हैं। आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करना हो, वे हमेशा अपना योगदान देते रहे हैं। 

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से उत्तर पूर्व के विकास पर अधिक ध्यान दिया गया है। इससे सभी राज्यों में बहुत सारी नई परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिनसे उन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में शांति, सौहार्द और संपन्नता भी बढ़ रही है। 
विज्ञापन


विकास के रास्ते पर है पूर्वोत्तर
इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि एक समय था जब पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा की घटनाएं सरे आम हुआ करती थीं, जिसमें अनेकों मासूमों की मौत होती थी। जब से केंद्र में दृढ़ इच्छाशक्ति की मजबूत सरकार आई है तब से हर तरह की हिंसक घटनाओं में पूरी तरह कमी आई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव सरकार की आलोचना 
इंद्रेश कुमार ने राजीव गांधी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एक समय केंद्र सरकार 100 रुपए भेजती थी तो 15 रुपए विकास कार्यों में लगते थे और बाकी के 85 रुपए रिश्वतखोरी और घोटाले में चले जाते थे। यह स्वीकारोक्ति तत्कालीन पीएम की ही थी परंतु आज नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे के पूरे 100 प्रतिशत रुपए विकास कार्यों में लगते हैं, किसी तरह कोई घोटाला नहीं होता है।  

धर्मांतरण पर भी साधा निशाना
वहीं, संघ के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय क्रिश्चन मंच के मुख्य संरक्षक ने इशारों इशारों में धर्मांतरण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को अपने अपने धर्मों पर चलते हुए एक दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए। अगर हम दूसरे के धर्म में दखल देंगे या धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करेंगे तो झंझट और विरोध होगा जो विकास और सौहार्द के रास्ते में बाधक बनेगा। इस दौरान इंद्रेश कुमार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारा धर्म कोई सा भी हो, लेकिन कुल मिला कर हम सब भारत के रहने वाले हिंदुस्तानी हैं। 

वहीं, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। वहां बात चाहें सड़कों का जाल बिछाने की हो या रेलवे की या हवाई सेवाओं को बढ़ाने की बात हो, मोदी सरकार ने हर तरह की सौगात पूर्वोत्तर को दी है। 


इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी प्रताप पल्ला और आदिलीला फाउंडेशन के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया गया था। वहीं, इस दौरान उत्तर पूर्व के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता टॉम वडक्कन, राज्यसभा सांसद एस फैंगनोक कोनयान, भारतीय क्रिश्चन मंच से प्रताप पल्ला और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed