फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sangeet Natak Akademi announces list of 128 artistes for Akademi Awards

दिल्ली: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार का एलान, 128 कलाकारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Sat, 26 Nov 2022 06:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 26 Nov 2022 06:14 AM IST
सार

संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद ने 2019, 2020 और 2021 अकादमी पुरस्कार के लिए संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/रंगमंच, कठपुतली और प्रदर्शन कला में समग्र योगदान/छात्रवृत्ति के क्षेत्र से 128 कलाकारों का चयन किया।

विज्ञापन
Sangeet Natak Akademi announces list of 128 artistes for Akademi Awards
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

संगीत नाटक अकादमी ने शुक्रवार को 10 अकादमी फेलो और 128 कलाकारों की सूची की घोषणा की, जिन्हें 2019, 2020 और 2021 के लिए प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अकादमी फेलो के रूप में राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में प्रतिष्ठित हस्तियों का चुनाव करती है। 

विज्ञापन


फेलो के रूप में भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन, कथकली व्याख्याता सदनम कृष्णन कुट्टी, मणिपुरी नृत्यांगना दर्शना झावेरी, शास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्र, कर्नाटक शहनाई वादक एकेसी नटराजन, तबला वादक स्वप्न चौधरी, शास्त्रीय गायिका मालिनी राजुरकर, कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीतकार टीवी गोपालकृष्णन, लोक गायिका तीजन बाई, और संगीत विज्ञानी भरत गुप्त का चयन किया गया है। साथ ही, संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद ने 2019, 2020 और 2021 अकादमी पुरस्कार के लिए संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/रंगमंच, कठपुतली और प्रदर्शन कला में समग्र योगदान/छात्रवृत्ति के क्षेत्र से 128 कलाकारों का चयन किया।
विज्ञापन


128 कलाकारों में तीन संयुक्त पुरस्कार शामिल हैं। अकादमी ने एक बयान में कहा कि अकादमी की फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और दुर्लभ सम्मान है। यह किसी भी समय 40 तक सीमित है। 10 फेलो के चुनाव के साथ अब संगीत नाटक अकादमी में इनकी संख्या 39 हो गई है। अकादमी फेलो के सम्मान में तीन लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है, जबकि अकादमी पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। एक विशेष अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कलाकारों को  सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed