फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandhya Theatre Stampede Row Police Commissioner warns bouncers If they misbehave, strict action will be taken

Telangana: 'उन्हें VIP की चिंता थी, लोगों को धक्का दे रहे थे बाउंसर', अल्लू अर्जुन के आरोपों पर पुलिस का बयान

Sun, 22 Dec 2024 07:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद (तेलंगाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद (तेलंगाना) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

Telangana: हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बाउंसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sandhya Theatre Stampede Row Police Commissioner warns bouncers If they misbehave, strict action will be taken
हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने रविवार को संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हाल ही में संध्या थिएटर में हुई घटना में हमने 4-50 बाउंसर देखे और देखा कि वे कितने लापरवाह थे। वहां जनता थी, पुलिस थी और सब लोग मौजूद थे। लेकिन फिर भी बाउंसरों ने सभी को धक्का दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने बाउंसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, बाउंसर का व्यवहार वीआईपी की जिम्मेदारी है। वे बाउंसर को दोष नहीं दे सकते। जिम्मेदारी केवल वीआईपी की है। 
विज्ञापन

 

इससे पहले शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुलिस से अनुमति न मिलने के बावजूद अभिनेता अल्लू अर्जुन उस सिनेमा घर पहुंचे जहां 'पुष्पा 2' दिखाई जा रही थी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भगदड़ में एक महिला की मौत की मौत के बाद अभी अर्जुन सिनेमा घर से नहीं गए। जिसके बाद पुलिस को उन्हें जबरन बाहर निकालना पड़ा। 


वहीं, अभिनेता अर्जुन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह हकीकत नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके लिए रास्ता बना रही थी और वह उनके निर्देशों के मुताबिक ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उन आरोपों को भी खारिज किया कि उन्होंने भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए रोड शो किया था। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed