फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali violence pm modi meet suvendu adhikari and sukanta mazumdar praises bjp leaders

Bengal: संदेशखाली हिंसा पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साहस की सराहना की, शुभेंदु-सुकांत से की मुलाकात

Sat, 02 Mar 2024 02:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Mar 2024 02:59 PM IST
सार

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से नादिया से सांसद (महुआ मोइत्रा) की लोकसभा सदस्यता छीन ली गई, उसी तरह से पीएम मोदी के आज के भाषण के साथ आगामी चुनाव में जनता एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें जिता देगी।

विज्ञापन
Sandeshkhali violence pm modi meet suvendu adhikari and sukanta mazumdar praises bjp leaders
पीएम मोदी ने की शुभेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार से मुलाकात - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साहस की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बंगाल के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार के साथ हुए वार्ता का जिक्र किया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार से मुलाकात की। हमने लोगों के बीच अपने सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मैं टीएमसी कुशासन के खिलाफ उनके साहस, जुनून और उत्साही लड़ाई के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की सराहना करता हूं। हम सब मिलकर पश्चिम बंगाल का बेहतर भविष्य बनाएंगे।"
विज्ञापन


पीएम मोदी के बंगाल दौरे पर भाजपा नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह कल यानी की शुक्रवार को बंगाल पहुंचे। पीएम मोदी के दौरे पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जिस तरह से नादिया से सांसद (महुआ मोइत्रा) की लोकसभा सदस्यता छीन ली गई, उसी तरह से पीएम मोदी के आज के भाषण के साथ आगामी चुनाव में जनता एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें जिता देगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी के बंगाल दौरे पर सुकांत मजूमदार ने कहा, "पीएम मोदी ने बंगाल में चल रहे घटना को लेकर हर छोटी से छोटी बात पर चर्चा की। उन्होंने संदेशखाली हिंसा पर बात की और आरोपियों पर कार्रवाई करने में  प्रशासन और राज्य सरकार की विफलता पर भी बात की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि एक गुंडा अपनी गिरफ्तारी का दिन खुद तय करता है। पुलिस के पास भी अपराधी को गिरफ्तार करने का साहस नहीं था।"


बता दें कि अपने दो दिवसीय दौरे के बाद पीएम मोदी यहां से बिहार जाएंगे। इसके बाद वह छह मार्च को एकबार फिर बंगाल का दौरा करेंगे। इस दिन बारासात में एक विशाल महिला रैली का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed