फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali: PM Modi likely to address women's rally in Barasat on March 7(

West Bengal: सात मार्च को बारासात में रैली कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, जानें क्या बोले सुकांत मजूमदार

Sun, 18 Feb 2024 10:18 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:18 PM IST
सार

संदेशखाली विवाद के चलते पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दल लामबंद हो गए हैं। इस बीच, पीएम मोदी सात मार्च को पश्चिम बंगाल के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sandeshkhali: PM Modi likely to address women's rally in Barasat on March 7(
PM MODI (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदेशखाली विवाद के बाद से पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमाई हुई है। तमाम विपक्षी दल ममता सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा ने राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। इस बीच, तमाम राजनीतिक बयानबाजी के बीच पीएम मोदी सात मार्च को पश्चिम बंगाल के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित कर सकते हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं खासा उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की बारासात में संभावित जनसभा
उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में निर्धारित रैली अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले आयोजित की जाएगी। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक महिला रैली को संबोधित करने के लिए सात मार्च को बारासात का दौरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि सुकांत मजूमदार को पिछले सप्ताह चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था क्योंकि संदेशखली जाने से रोके जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों की भिड़त हुई। इस दौरान कई कार्यकर्ता और खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


क्या है मामला
पश्चिमबंगाल के संदेशखाली इलाके में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा टीएमसी के नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरन जमीन हड़पने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद से ही संदेशखाली में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि पांच जनवरी से आरोपी शाहजहां शेख फरार है, जिस दिन राशन घोटाले के सिलसिले में आरोपी के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला कर दिया था। हालांकि शेख के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिशों के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed