फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali ED Attack Case: Basirhat subdivision court remands two arrested to three-day police custody

Sandeshkhali ED Attack Case: अदालत ने दो आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, क्या है पूरा मामला

Fri, 12 Jan 2024 05:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Jan 2024 05:00 PM IST
सार

Sandeshkhali ED Attack Case: ईडी के अधिकारियों पर हमले के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के लिए 14 दिन की हिरासत की मांगी थी। 

विज्ञापन
Sandeshkhali ED Attack Case: Basirhat subdivision court remands two arrested to three-day police custody
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन

बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जॉबी थॉमस ने कहा, 'संदेशखली में ईडी के अधिकारियों पर हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान महबूब मुल्ला और सुकोमल सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने अदालत से आरोपियों के लिए 14 दिन की हिरासत मांग की थी।' एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर की गई। दोनों को बशीरहाट की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ था मामला
राशन घोटाले की जांच के दौरान छह जनवरी को ईडी के के तीन अधिकारियों पर हमला किया गया था। साथ ही उनके साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना वाले दिन जांच अधिकारियों की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना में स्थानीय तृणमूल नेता शेख शाहजहां के समर्थकों पर हमले का आरोप लगा है। ईडी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, तृणमूल नेता और राज्य पुलिस ने भी अन्य पुलिस स्टेशन में केंद्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

राज्यपाल ने की थी घटना की निंदा
हमले के अगले दिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने ईडी के अधिकारियों पर हमले की निंदा की थी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के पुलिस-प्रशासन से यह भी जवाब मांगा था कि शेख शाहजहां को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed