फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samwad 2025 lyricist and poet Manoj Muntashir talk about Aurangzeb's Tomb

Samwad 2025: 'औरंगजेब की कब्र को तो मैं बचा रहा हूं...', संवाद में बोले मनोज मुंतशिर, उर्दू को लेकर कही ये बात

Fri, 18 Apr 2025 06:23 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 06:23 PM IST
सार

अमर उजाला संवाद 2025 के मंच पर मनोज मुंतशिर ने अपने करियर, लेखन, कविता, शेर-ओ-शायरी, फिल्मों के डायलॉग और शोहरत की बुलंदियों को छूने के बाद के जीवन जैसे पहलुओं पर विस्तार से बात की।

विज्ञापन
Samwad 2025 lyricist and poet Manoj Muntashir talk about Aurangzeb's Tomb
संवाद के मंच पर मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के जानमाने गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर अमर उजाला संवाद के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राम, आदिपुरुष समेत कई मुद्दों पर अपनी बेवाक राय रखी।  इस दौरान उन्होंने पूर्व में औरंगजेब पर दिए गए अपने पुराने बयान पर बात की। जब मनोज मुंतशिर से ये पूछा गया कि, औरंगजेब की कब्र पर टॉयलेट बनवाने की बातें हो रही हैं, इस तरह के बयान सही हैं?

विज्ञापन


'औरंगजेब की कब्र को तोड़ने की जरूरत क्या है? वहां शौचालय बनवा दो'
इस पर मनोज मुंतशिर ने कहा कि एक कवि को कवि की तरह सुनिए। मैं समाचार वाचक या राजनेता या किसी पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं। जब मैं कोई बात कहूं तो थोड़ा मर्म भी जोड़ना चाहिए। जब श्रीराम जन्मभूमि के लिए अदालत में लड़ाई लड़ी जा रही थी, तब हमने सारा समर्पण इस बात को सिद्ध करने में लगा दिया था कि रामलला यहीं पैदा हुए थे। तब कुछ खास वर्ग से बयान आते थे कि वहां तो अस्पताल, स्कूल खुलवा दें, मंदिर की क्या जरूरत है। जहां 'ठुमक चलत रामचंद्र' थे, वहीं क्यों अस्पताल बनवाना है? ऐसे तर्क लोगों को गुमराह करते हैं। इसे 'लिबरल थॉट' मान लिया जाता है, लेकिन मंदिर वहां चाहिए था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र को तो मैं बचा रहा हूं। मैंने लोगों को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया कि औरंगजेब की कब्र को तोड़ने की जरूरत क्या है? वहां शौचालय बनवा दो, स्वच्छ भारत मिशन पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samwad 2025:‘आदिपुरुष’ पर बोले मनोज मुंतशिर- ‘वो जीवन की सबसे बड़ी गलती थी’, बताया विवाद ने क्या-क्या सिखाया

'उर्दू को पाकिस्तान की भाषा बताने पर मुझे शर्मिंदगी होती है'
मनोज मुंतशिर से जब पूछा गया कि सोशल मीडिया पर क्या नफरत का बाजार नहीं चल रहा? उर्दू को पाकिस्तान की भाषा बता देते हैं। इस पर  मनोज मुंतशिर ने कहा, उर्दू को पाकिस्तान की भाषा बताने पर मुझे शर्मिंदगी होती है। पाकिस्तान उर्दू पर अपना हक जमाए, लेकिन वह तो कश्मीर पर भी हक जमाता है। क्या कश्मीर पर उनका हक मान लेते हैं? अगर नहीं तो उर्दू पर पाकिस्तान के हक को क्यों मान लेते हैं? तीन लाइनें उर्दू का शब्द शामिल किए बिना क्या बोली जा सकती हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed