फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sample in of Mango sip failed, banned in railway

मैंगो सिप का नमूना फेल, रेलवे में बिक्री पर रोक

Sun, 15 May 2016 03:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 15 May 2016 03:44 AM IST
सार

  • फर्म से 35 एवं पेंट्रीकार संचालक पर 25 हजार जुर्माना 
  • राप्तीसागर एक्सप्रेस में लिया गया था नमूना 

विज्ञापन
Sample in of Mango sip failed, banned in railway
मैंगो सिप का नमूना फेल

विस्तार

ट्रेनों और स्टेशनों पर बेची जाने वाली कोल्ड ड्रिंग्स (मैंगो सिप) का नमूना जांच में फेल हो गया है। रेल प्रशासन ने मैंगो सिप की बिक्री पर रोक लगाते हुए सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर 35 हजार और पेंट्रीकार संचालक पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। रोक के बावजूद मैंगो सिप के बेचे जाने की शिकायत महाप्रबंधक से की गई है।  

विज्ञापन


राप्तीसागर एक्सप्रेस में आठ नवंबर 2015 को रेलवे की स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैंगो शिप का नमूना लिया गया था। लैब रिपोर्ट में नमूना मानक के विपरीत पाया गया। इसमें कई हानिकारक तत्व पाए गए। जिसके बाद मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ (वाणिज्य) ने दो मई को अधिकारियों से ट्रेन और पेंट्रीकार में चेकिंग कराकर मैंगो सिप की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों रेलवे स्टेशन के खानपान स्टॉलों पर चेकिंग कराकर मैंगो सिप को अधिकारियों ने हटवाया था। हालांकि जटाशंकर के वीरेंद्र कुमार ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर अब भी मैंगो सिप ट्रेनों में बेचे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कोल्ड ड्रिंग्स की सप्लाई करने वाली फर्म ने दोबारा मैंगो सिप को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि मैंगो सिप का नमूना फेल मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराकर स्टॉलों से इसे को हटवाया गया था। शिकायत है तो फिर चेकिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed