{"_id":"57e85f8a4f1c1bdb05574427","slug":"samjhauta-express-to-be-delayed-due-to-internal-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम सकती है पाकिस्तान जाने वाली एकमात्र समझौता एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
थम सकती है पाकिस्तान जाने वाली एकमात्र समझौता एक्सप्रेस
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली एकमात्र ट्रेन समझौता एक्सप्रेस पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ट्रैक पर रुकावट और कुछ अंदरूनी मामलों खासकर श्रम समस्या के कारण समझौता एक्सप्रेस के परिचालन में देरी संभव है। सूत्रों के
विज्ञापन
मुताबिक पाकिस्तान को इस बात की जानकारी दे दी गई है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि कुछ समस्याएं पाकिस्तान रेलवे प्रबंधन की तरफ से भी आ रही हैं। लिहाजा समझौता एक्सप्रेस का परिचालन कुछ दिनों तक अव्यवस्थित रहेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि पंजाब में बादल सरकार के खिलाफ किसान संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सात दिन से चल रहे धरने के कारण अमृतसर-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग जाम हो गया। इस वजह से कई ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ रहा है।
विज्ञापन