फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sameer wankhede answer to Nawab malik I was not even in service when Harshada Redkar case happened in Jan 2008

नवाब को वानखेड़े का जवाब: बहुत अच्छे मेरे दोस्त...एक महिला का नाम सार्वजनिक करके बहुत अच्छा किया

Mon, 08 Nov 2021 10:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Nov 2021 10:19 PM IST
सार

समीर वानखेड़े ने कहा है कि उनकी साली हर्षदा रेडकर का केस 2008 में हुआ था। मैंने क्रांति रेडकर से 2017 में शादी की थी। 

विज्ञापन
Sameer wankhede answer to Nawab malik I was not even in service when Harshada Redkar case happened in Jan 2008
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा किए गए नए खुलासे पर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का जवाब सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए सोमवार को एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने कहा है कि 2008 में उनकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर का ड्रग केस सामने आया था। तब मैं नौकरी में ही नहीं था, इसके अलावा उन्होंने हर्षदा की बहन क्रांति रेडकर से 2017 में शादी की थी। एनसीपी नेता के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मैं नौकरी में ही नहीं था और उस समय क्रांति रेडकर से मेरी शादी नहीं हुई थी तो मैं इस मामले से कैसे जुड़ा हो सकता हूं। 
विज्ञापन


बहुत अच्छा किया दोस्त.. 
समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक द्वारा एक महिला का नाम सार्वजनिक करने पर तंज सकते हुए कहा कि- बहुत अच्छे मेरे दोस्त...एक महिला का नाम सार्वजनिक करके बहुत अच्छा किया। उन्होंने कहा कि जब हम प्रेस रिलीज जारी करते हैं, तब भी यह ध्यान रखते हैं कि महिला का नाम सार्वजनिक न किया जाए। हम उसका सम्मान करते हैं, लेकिन नवाब मलिक ने एक ऐसी महिला का नाम सार्वजनिक कर दिया, जिसका एक परिवार है। बच्चे हैं। 
विज्ञापन


मलिक ने पेश किए थे सबूत 
दरअसल, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने सोमवार सुबह ट्विटर पर पुणे कोर्ट में लंबित ड्रग केस के सबूत पेश करते हुए समीर वानखेड़े पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि क्या समीर वानखेड़े की साली हर्षिदा दीनानाथ रेडकर ड्रग व्यापार में शामिल हैं? उन्होंने कहा था कि समीर वानखेड़े को जवाब जरूर देना चाहिए। इससे पहले भी मलिक, समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगा चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने आर्यन खान की गिरफ्तारी को अपहरण करार दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी का पलटवार: 'नवाब मलिक के पास इतने सबूत, तो कोर्ट क्यों नहीं चले जाते?'
वहीं रविवार को एनसीबी अधिकारियों ने कहा कि अगर नवाब मलिक के पास इतने सबूत हैं तो वह कोर्ट क्यों नहीं चले जाते। दरअसल, एनसीबी अधिकारियों का यह बयान तब सामने आया  जब नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया था कि वह दुबई व मालदीव में थे और उन्होंने भाजपा नेता मोहित कंबोज से बात की थी। 

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख को भी मिला था क्रूज पार्टी का न्योता

कार्डिलिया क्रूज पार्टी में न्योता मिलने की बात सामने आने के बाद सोमवार को उद्धव कैबिनेट के मंत्री व कांग्रेस नेता असलम शेख भी अपने बचाव में आ आए। उन्होंने स्वीकार किया कि मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी में उन्हें निमंत्रण मिला था, लेकिन वह नहीं गए। उन्होंने कहा कि निमंत्रण देने वाले काशिफ खान को वह नहीं जानते। उन्होंने कहा कि खान उनसे एक
कार्यक्रम में मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

नवाब मलिक ने रविवार को आरोप लगाया था कि ड्रग्स पार्टी में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों को बुलाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी। इसलिए क्रूज पार्टी के आयोजक काशिफ खान ने असलम शेख को ड्रग्स पार्टी में आने के लिए बार-बार आमंत्रित किया था। मलिक ने यह भी आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया काशिफ खान के समीर वानखेडे़ से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed