फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sameer Guha wife Shabri Guha expressed happiness over killing of three terrorists of Pahalgam attack

Operation Mahadev: 'पति की मौत का घाव मिटाया नहीं जा सकता, लेकिन..', पहलगाम के दोषियों के खात्मे पर शबरी गुहा

Wed, 30 Jul 2025 06:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेहाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेहाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 06:06 AM IST
सार

भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के तीन आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया है। तीनों आतंकियों के मारे जाने पर शबरी गुहा ने सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पति की मौत का घाव मिटाया तो नहीं जा सकता, लेकिन आतंकियों के मारे जाने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। 

विज्ञापन
Sameer Guha wife Shabri Guha expressed happiness over killing of three terrorists of Pahalgam attack
पहलगाम हमले में मारे गए समीर गुहा की पत्नी शबरी गुहा - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इस पर पहलगाम हमले में मारे गए समीर गुहा की पत्नी शबरी गुहा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पति की मौत का घाव मिटाया तो नहीं जा सकता, लेकिन आतंकियों के मारे जाने से कुछ राहत जरूर मिली है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 26 निर्दोष पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। मरने वालों में 25 भारतीय पर्यटकों के साथ एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। इस हमले में कोलकाता के बेहाला के साखेरबाजार निवासी समीर गुहा की भी मौत हो गई थी। वह केंद्र सरकार के कर्मचारी थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पहलगाम में मारे गए बंगाल के तीनों लोगों के घरों में छाया है मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें उम्मीद थी- हमले में शामिल आतंकवादी मारे जाएंगे
शबरी गुहा ने कहा कि मैं अपने सशस्त्र बलों, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बधाई देना चाहती हूं, जिन्होंने एक बड़ा ऑपरेशन कर सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने कई कदम उठाए। ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। हमें उम्मीद थी कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी मारे जाएंगे। शबरी ने आगे कहा कि सशस्त्र बलों को देश में जहां कहीं भी आतंकवादी हों, उनका सफाया करना चाहिए। हमें सरकार और सशस्त्र बलों पर भरोसा है। 




ये भी पढ़ें: Operation Mahadev : आतंकियों ने सैटेलाइट फोन से दो बार की बात, खानाबदोशों ने भी की मदद....और मार गिराया

ऐसे दिया ऑपरेशन महादेव को अंजाम 
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों ने दो बार सैटेलाइट फोन से बात की थी। सुरक्षा बलों को 15 दिन के अंतराल पर सैटेलाइट पोन से सिग्नल मिले। इसके अलावा, खानाबदोशों से भी खुफिया जानकारी मिली, जिससे सुरक्षा बलों को दहशतगर्दों तक पहुंचने में मदद मिली, जो महादेव पहाड़ी पर छिपे थे। इसी पहाड़ी के नाम पर सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन महादेव रखा और तीनों आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed