फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patras reply to Congress says, What is there to spy on Rahul, even Congress is not able to run it

पलटवार: राहुल गांधी को पात्रा का जवाब- राहुल में ऐसा क्या जो जासूसी की जाए, वो तो कांग्रेस भी नहीं चला पा रहे

Fri, 30 Jul 2021 03:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 30 Jul 2021 03:42 AM IST
सार

  • पात्रा ने कहा, पेगासस कांग्रेस का बनाया हुआ मुद्दा
  • केरल में राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रहे हैं कोरोना मामले

विज्ञापन
Sambit Patras reply to Congress says, What is there to spy on Rahul, even Congress is not able to run it
संबित पात्रा- राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

राहुल गांधी के केंद्र सरकार पर अपनी जासूसी कराने के आरोप के अगले दिन भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा, राहुल में ऐसा है ही क्या कि उनकी जासूसी की जाए। राहुल कांग्रेस तक को ठीक से चला नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


पात्रा ने कहा, पेगासस कांग्रेस का बनाया हुआ मुद्दा है और इसे विवादित पेश कर विपक्ष कोरोना जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दे रही है। असल में कांग्रेस लोगों की जिंदगी के साथ खेल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई हर बैठक का विरोध कर कांग्रेस असल में देश की जनता की आवाज दबा रही है।
विज्ञापन


केरल में तेजी से बढ़े संक्रमण पर पात्रा ने कहा, राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण मामलों में इतना इजाफा हो रहा है। बकरीद पर लॉकडाउन में ढील देने के कारण संक्रमण में उछाल आया है। विजयन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद भी यह ढील दी जिसके चलते केरल में पूरे देश के मुकाबले आधे नए मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले राहुल पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि सदन में कागज फाड़ना विपक्ष का गैर जिम्मेदाराना रवैया है। राहुल गांधी के अनुयायी आज संसद में पेपर फाड़ रहे हैं। सदन को सुचारू रूप से चलने नहीं दे रहे हैं और बाहर निकलकर मीडिया से बात कर रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी का मतलब ही गैर जिम्मेदार होना है।

राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों की हुई बैठक पर भी संबित पात्रा ने जमकर निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि गठबंधन का क्या नतीजा निकला है यह सबको मालूम है। सबका का एक ही मकसद है परिवार बचाना। परिवार कैसे आगे बढ़े इसको लेकर यह चिंतित हैं। विपक्ष के एकजुट होने का नाटक देश की जनता सब समझती है। 

केरल सरकार की गलती से कोरोना के केस बढ़े- भाजपा
केरल में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि ईद के मौके पर लॉकडाउन में छूट से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। केरल सरकार की लापरवाही की वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 


पात्रा ने केरल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। पात्रा ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि केरल में कोरोना के बढ़ रहे मामले पर वह क्यों नहीं बोलते हैं, वह लगातार इसे नजरअंदाज करते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed