फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra Says Congress is appealing to Muslims in closed rooms

राहुल गांधी बाहर पहनते हैं जनेऊ, कांग्रेस बंद कमरे में कर रही मुस्लिमों का तुष्टिकरण: भाजपा

Wed, 14 Nov 2018 05:54 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Sambit Patra Says Congress is appealing to Muslims in closed rooms
rahul gandhi, sambit patra

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस हिंदुओं के खिलाफ मानसिकता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का शिवभक्त होने का दावा खोखला है क्योंकि उसके अन्य नेता लगातार हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


संबित पात्रा ने यह हमला एक वीडियो के सामने आने के बाद किया है जिसमें कथित रूप से कांग्रेस नेता कमलनाथ मुस्लिम समुदाय को चुनाव तक सहने की बात कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में यह कहा है कि चुनाव बाद वे उन्हें (आरएसएस) को देख लेंगे और उन्हें निबटा देंगे। 
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि 2014 में ही जनता ने कांग्रेस को 'निबटा' दिया है, इसलिए वे किसी दूसरे सन्गठन को निबटाने की बात न करें। उनकी कथनी और करनी का अंतर जनता के सामने आ गया है। राहुल गांधी जनता के सामने जनेऊधारी बनकर हिंदू और शिवभक्त बनने की कोशिश करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि बंद कमरे में वे अपने मुस्लिम तुष्टिकरण रुख पर कायम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि इसके पहले कांग्रेस के बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अगर 2019 में मोदी जीत जाते हैं तो इससे सनातन धर्म मजबूत हो जाएगा। इसी से साबित होता है कि कांग्रेस के मन में हिंदुओं के लिए क्या है और वे इस देश में क्या करना चाहते हैं। इसके अलावा भी कांग्रेस के कई नेताओं ने कभी आरएसएस को खत्म करने की बात कही है तो कभी 'हिन्दू आतंकवाद' शब्द को गढ़ा है। जनता को समझना चाहिए कि कौन क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed