{"_id":"5eb3f5be8ebc3e90b12df90f","slug":"sambhaji-raje-a-descendant-of-chhatrapati-shivaji-was-enraged-by-a-tweet-by-devendra-fadnavis-said-former-chief-minister-should-apologize-for-hurting-the-feelings","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट से भड़के छत्रपति शिवाजी के वंशज संभाजी राजे, कहा- माफी मांगें पूर्व सीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट से भड़के छत्रपति शिवाजी के वंशज संभाजी राजे, कहा- माफी मांगें पूर्व सीएम
Thu, 07 May 2020 05:19 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 07 May 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
छत्रपति संभाजी राजे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने एक ट्वीट के लिए माफी मांगने के लिए कहा। भाजपा की तरफ से राज्यसभा सदस्य के लिए मनोनीत संभाजी ने फडणवीस से अपने ट्वीट के जरिए छत्रपति शाहू महाराज के अनुयायियों की भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए माफी मांगने के लिए कहा।
विज्ञापन
बता दें कि संभाजी राजे, मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। इन्हें लगभग चार साल पहले राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।
संभाजी राजे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कल के प्रकरण के लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे मेरे सहित शिव-शाहू के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं।’’ दरअसल संभाजी राजे ने बुधवार को फडणवीस के उस ट्वीट का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कोल्हापुर की तत्कालीन रियासत के छत्रपति शाहू महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक सामाजिक कार्यकर्ता कहा था।
विज्ञापन
बता दें कि शाहू महाराज एक बहुत सम्मानित समाज सुधारक थे, जिन्होंने समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा की।
फडणवीस ने छत्रपति शाहू महाराज को सामाजिक कार्यकर्ता कहने के कारण पैदा हुए विवाद के बाद अपने उस ट्वीट को हटा दिया। हालांकि, तब तक फडणवीस के ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर कई राजनीतिक नेताओं ने उनकी आलोचना की।
विज्ञापन