फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sam pitroda new controversial statement said people in north east looks chinese south like african

Sam Pitroda: 'पूर्वी भारतीय चीनी लगते हैं तो दक्षिण के अफ्रीकी', सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादास्पद बयान

Wed, 08 May 2024 01:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 08 May 2024 01:30 PM IST
सार

सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। पश्चिम में रहने वाले लोग अरबी जैसे दिखते हैं।

विज्ञापन
sam pitroda new controversial statement said people in north east looks chinese south like african
सैम पित्रोदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर विवाद हो गया है। दरअसल सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं। हाल ही में सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर टिप्पणी की थी, पित्रोदा के उस बयान पर भी खूब विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


भारत की विविधता पर पित्रोदा ने कही ये बात
अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।' पित्रोदा ने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। 
विज्ञापन


सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेताओं ने निशाना साधना भी शुरू कर दिया है। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पित्रोदा के बयान पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा ही लगता हूं। हम एक विविधता भरा देश हैं, हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन हम सब एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।'
विज्ञापन
विज्ञापन




विरासत टैक्स वाले बयान पर भी हुआ था विवाद
ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'अमेरिका में एक विरासत टैक्स होता है, जिसके तहत अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसकी मृत्यु के बाद बच्चों को सिर्फ 45 प्रतिशत संपत्ति ही मिलती है बाकि संपत्ति सरकार बतौर विरासत टैक्स अपने पास रख लेती है। यह एक रोचक कानून है। यह कहता है कि अगर आपने संपत्ति बनाई है और आप दुनिया छोड़कर जा रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़कर जानी चाहिए, पूरी नहीं बल्कि आधी और मुझे भी ये सही लगता है।'

भाजपा ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था और कहा कि कांग्रेस लोगों की निजी संपत्ति छीनना चाहती है। पित्रोदा के इस बयान पर इतना हंगामा हुआ कि कांग्रेस पार्टी को बचाव में उतरना पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed