फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   salute to Schalke again:  Railway Minister gave a reward of 50 thousand, pointsman Shelke donates half of the money to the child he saved

शेलके को सलाम: रेलमंत्री ने दिया 50 हजार का इनाम, प्वॉइंटमैन ने आधी राशि उसी बच्चे को दे दी, जिसकी बचाई थी जान

Thu, 22 Apr 2021 08:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Apr 2021 08:55 PM IST
सार

  • सोशल मीडिया में जमकर हो रही शेलके की तारीफ
  • खुद की जान जोखिम में डाल बचाई थी बच्चे की जान

विज्ञापन
salute to Schalke again:  Railway Minister gave a reward of 50 thousand, pointsman Shelke donates half of the money to the child he saved
रेलवे प्वॉइंटमैन मयूर शेलके - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई रेलवे मंडल के वांगणी रेलवे स्टेशन पर जिस प्वॉइंटमैन मयूर शेलके ने छह साल के बच्चे की जान बचाकर पूरे देश की वाहवाही लूटी थी, उसने फिर मिसाल पेश की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेलके को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। रेलकर्मी शेलके ने इसमें से आधी राशि उस बच्चे की पढ़ाई के लिए देने की घोषणा कर दी, जिसकी जान बचाई थी। 

विज्ञापन


मयूर शेलके की बहादुरी और सेवा के प्रति समर्पण की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। रेल मंत्री गोयल ने पहले शेलके के इस कार्य की तारीफ की और फिर 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। बच्चे की जान बचाने वाला शेलके का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही छा गया था। 
विज्ञापन


ठाणे जिले के वांगणी स्टेशन पर ट्रेन आने ही वाली थी कि एक छह साल का बच्चा पटरी पर गिर गया था। वहां मौजूद प्वॉइंटमैन शेलके ने बिना देर किए और अपनी जान की परवाह किए उस बच्चे को मौत के मुंह से निकाल लिया था। यह पूरा घटनाक्रम रेलवे के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गया था। वीडियो को रेलवे ने शेयर किया था। यह घटना 17 अप्रैल को घटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री गोयल ने की इनाम की घोषणा
इस वीडियो को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट किया है और मयूर की जांबाजी की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं उन्होंने रेलवे की ओर से पॉइंटमैन शेलके को 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। 
 


बच्चे की मां दृष्टिबाधित थी : शेलके
शेलके ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी से चर्चा में कहा कि वह इनाम में मिले 50 हजार रुपये में से आधी राशि उस बच्चे की पढ़ाई व भलाई के लिए देंगे। शेलके ने कहा कि उस बच्चे के परिजनों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए मैंने यह निर्णय किया। शेलके के इस कदम की एक बार फिर सोशल मीडिया में प्रशंसा हो रही है। शेलके ने बताया कि उस बच्चे की मां दृष्टिबाधित थी, वह उसे बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकती थी। यह देखते ही मैं लपका व ट्रेन से चंद मीटर के फासले से उसे प्लेटफॉर्म के पास की पटरी से निकाल लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed