फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salute to Army: Six people evacuated from Dibang Valley of Arunachal, were badly scorched by lightning

सेना को सलाम: अरूणाचल की दिबांग घाटी से छह लोगों को निकाला, बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे

Fri, 24 Sep 2021 08:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 24 Sep 2021 08:22 PM IST
सार

अरूणाचल के सुदूर क्षेत्रों में फंसे इन लोगों को सेना न केवल निकाला बल्कि सैन्य अस्पताल में उनका इलाज भी सुनिश्चित कराया।

विज्ञापन
Salute to Army: Six people evacuated from Dibang Valley of Arunachal, were badly scorched by lightning
झुलसे व्यक्ति को कंधे पर लादकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते सेना के जवान - फोटो : ani

विस्तार

भारतीय सेना मुसीबत के समय देशवासियों की सेवा व उनकी जान बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। ऐसा ही एक मामला अरूणाचल प्रदेश की दुर्गम दिबांग घाटी का सामने आया है। यहां 21 सितंबर की रात को बिजली गिरने से छह लोग घिर कर बुरी तरह घायल हो गए थे। सेना की टीम ने इन लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई और निकालकर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सेना द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार स्पीयर कॉर्प्स के तहत आने वाली डाओ डिविजन के जवानों ने दिबांग घाटी में राहत व बचाव कार्य चलाया। सूचना मिलते ही सेना की टीम मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों की प्राथमिक चिकित्सा कर उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर लाई। जवानों ने घायलों को अपने कंधे पर लादकर दुर्गम रास्ता पार किया।
विज्ञापन


दो हेलिकॉप्टर तैनात किए गए
फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना के दो हेलिकॉप्टरों को लगाया गया। उनकी मदद से सभी छह लोगों को दिनजान लाया गया। यहां उनका सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस त्वरित व प्रभावी मदद से दिबांग घाटी के लोग सेना के प्रति आभार व्यक्त जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed