फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salt substitute reduces the risk of high blood pressure by 40 percent study in China revealed

Research: नमक के विकल्प से उच्च रक्तचाप का खतरा 40 फीसदी कम, चीन में हुए अध्ययन में आया सामने

Fri, 23 Feb 2024 06:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 23 Feb 2024 06:26 AM IST
सार

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने चीन में देखभाल सुविधाओं में रहने वाले वयस्कों में रक्तचाप पर सोडियम कम करने के प्रभाव का मूल्यांकन किया। डिसाइड-साल्ट नामक अध्ययन में 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 611 प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया।

विज्ञापन
Salt substitute reduces the risk of high blood pressure by 40 percent study in China revealed
उच्च रक्तचाप

विस्तार

नमक का उपयोग कम कर कोई विकल्प अपनाने से उच्च रक्तचाप 40 फीसदी कम हो जाता है और  निम्न रक्तचाप का खतरा भी नहीं रहता। जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, केवल नमक कम करने की तुलना में नमक के विकल्प का स्वस्थ रक्तचाप नियंत्रित करने का बेहतर समाधान है। इससे पहले अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने कहा था कि उच्च रक्तचाप से जूझ रहे लोगों के लिए एक दिन में 1.5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन हानिकारक हो सकता है। वहीं, डब्ल्यूएचओ का भी कहना है कि पांच ग्राम नमक (एक चौथाई चम्मच) में दो ग्राम सोडियम होता है। किसी भी वयस्क व्यक्ति को रोजाना दो ग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं खाना चाहिए।

विज्ञापन

इस तरह किया अध्ययन
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने चीन में देखभाल सुविधाओं में रहने वाले वयस्कों में रक्तचाप पर सोडियम कम करने के प्रभाव का मूल्यांकन किया। डिसाइड-साल्ट नामक अध्ययन में 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 611 प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया। 313 प्रतिभागियों ने सामान्य नमक को नमक के विकल्प से बदल दिया। 298 प्रतिभागियों ने सामान्य नमक का उपयोग जारी रखा। नमक के विकल्प का उपयोग करने वाले लोगों में उच्च रक्तचाप होने की संभावना 40 फीसदी कम हुई। इसके अलावा नमक का विकल्प अपनाने से उन्हें निम्न रक्तचाप भी नहीं हुआ।

विज्ञापन

ये हो सकते हैं विकल्प
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सेंधा नमक और काला नमक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। सादे नमक की तुलना में गुलाबी हिमालयन नमक भी बेहतर विकल्प है। प्राकृतिक प्रक्रिया की वजह से इसमें कई अन्य खनिज और तत्व मिले हुए होते हैं, जो साधारण नमक में देखने को नहीं मिलते। इसके अलावा नींबू के रस, लहसुन पाउडर, अदरक, लेमनग्रास और मार्जोरम का इस्तेमाल भी विकल्प के रूप में किया जा सकता है। मूल काली मिर्च, सूखा प्याज या प्याज पाउडर, पोषक खमीर, बाल्समिक, सेब साइडर और रेड वाइन सिरका, लाल शिमला मिर्च और ट्रफल  आयल भी विकल्प हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत दुनियाभर में हर साल
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, उच्च रक्तचाप हृदय रोग और मृत्यु के प्रमुख खतरों में से है। यह 1.4 अरब से अधिक वयस्कों को प्रभावित करता है और इसके कारण दुनियाभर में हर साल 1.08 करोड़ मौतें होती हैं। उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक सोडियम का सेवन कम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed