फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khan finally reacts on 'raped woman' controversy.

'सुल्तान' की सक्सेस पार्टी में सलमान ने 'रेप वाले' बयान पर तोड़ी चुप्पी

Sat, 16 Jul 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan finally reacts on 'raped woman' controversy.
- फोटो :
फिल्म 'सुल्तान' के शानदार प्रदर्शन को लेकर अभिनेता सलमान खान की जमकर तारीफ हो रही है। उन्हें लाखों की संख्या में बुके और गिफ्ट फैंस भेज रहे हैं। दूसरी ओर ये बॉलीवुड स्टार 'रेप वाले' बयान को लेकर विवादों में फंसा हुआ है। हालांकि अब उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन


सलमान खान ने कहा कि आपको तो पता है कि कैसे किसी के बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। सलमान खान ने ये बातें मुंबई में 'सुल्तान' फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान कही।
विज्ञापन


बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने कहा कि अगर मैं कुछ कहूंगा तो इसका कुछ और ही मतलब निकाल लिया जाएगा। आप जानते हैं कि कैसे एक बयान को तोड़ा-मरोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान ने 'रेप वाले' बयान पर महिला आयोग को भेजा जवाब

Salman Khan finally reacts on 'raped woman' controversy.
सलमान खान यहीं चुप नहीं हुए उन्होंने इस मामले पर आगे कहा कि अगर मैं कुछ नहीं कहूंगा तो मुझे बोरिंग कहा जाएगा। लेकिन अगर मैं कुछ कहता हूं तो मेरे अपने लोग इसे पसंद नहीं करेंगे।

सलमान खान से जब पूछा गया कि उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को एक दिन पहले ही अपना जवाब भेजा है, आखिर उसमें उन्होंने क्या कहा? इस पर 50 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि मैं चाहे कोई जवाब दूं या नहीं, लोग वहीं लिखना चाहते हैं जो वह चाहते हैं।

फिलहाल सलमान खान फिल्म 'सुल्तान' की सफलता के चलते झूम रहे हैं। फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है।

बता दें कि 'सुल्तान' फिल्म में शूटिंग के अनुभव से जुड़े एक सवाल पर सलमान खान ने कहा था कि उनकी शारीरिक हालत ऐसी थी कि वह खुद को रेप पीड़ित महिला जैसा समझ रहे थे। वह सही से चल नहीं पाते थे और न ही कुछ खा पाते थे। सलमान के इस बयान के बाद उनकी खासी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed