फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sales of indigenous products now only on CAPF canteens, Home Ministry orders amid PM Modi Appeal

पीएम मोदी की अपील का असर, केंद्रीय पुलिस बलों की कैंटीन में अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की बिक्री

Wed, 13 May 2020 06:14 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 13 May 2020 06:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान का नारा दिया था। पीएम मोदी की अपील के बाद गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि अब सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की सभी कैंटीन में सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की बिक्री होगी। देश में हर साल इन कैंटीन से 2800 करोड़ रुपये का सामान खरीदा जाता है।
 

विज्ञापन
Sales of indigenous products now only on CAPF canteens, Home Ministry orders amid PM Modi Appeal
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

यह आदेश देशभर की सभी कैंटीन पर एक जून से लागू होगा। अनुमान के मुताबिक, 10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी सामान का उपयोग करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है। देश में हर साल इन कैंटीन से 2800 करोड़ रुपये का सामान खरीदा जाता है।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने ट्वीट किया, कल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की एक अपील की जो निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। एक जून 2020 से देशभर की सभी सीएपीएफ कैंटीनों पर यह लागू होगा। इससे लगभग 10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे। 

शाह ने कहा, मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लाएं व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें। हर भारतीय अगर भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच वर्षों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है।

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने कहा, नए नियमों के साथ लागू होगा लॉकडाउन 4.0
 

पीएम मोदी की अपील
बता दें कि देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोरोना संकट ने हमें स्वदेशी उत्पादों, आपूर्ति श्रृंखला का महत्व समझा दिया है। पीएम ने कहा था लोकल (स्वदेशी) सिर्फ हमारी जरूरत नहीं, हम सब की जिम्मेदारी भी है।



उन्होंने कहा था कि कोरोना संकट के बीच सबसे बड़ी मांग यही है कि भारत आत्मनिर्भर बने। भविष्य के संकटों से निपटने के लिए इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। 

उन्होंने कहा था कि लोकल को अब हमें अपने जीवन का मंत्र बनाना होगा, आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए वोकल बनना होगा। साथ ही उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम ने बताया था कि यह भारत की जीडीपी का 10 फीसदी हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed