{"_id":"5e1836558ebc3e87f0307e53","slug":"salem-prema-widow-sales-her-hair-for-150-rupees-to-feed-three-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का पेट भरने के लिए विधवा ने सिर मुंडवाया, 150 रुपये में बेचे बाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बच्चों का पेट भरने के लिए विधवा ने सिर मुंडवाया, 150 रुपये में बेचे बाल
Fri, 10 Jan 2020 02:01 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलेम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलेम
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ प्रेमा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की एक विधवा महिला ने अपने बच्चों का पेट भरने के लिए सिर के बाल मुंडवा कर बेंच दिए। बेचे गए बाल के से मिले रुपयों से उसने भूखे बच्चों को खाना खिलाया। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने रोज-रोज की परेशानियों से बचने के लिए आत्महत्या करने का फैसला भी किया लेकिन ऐसा हो न सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के सलेम की रहने वाली 31 साल की प्रेमा नाम की महिला ने अपने तीन भूखे बच्चों को खाना खिलाने के लिए सिर के बाल तक बेच दिए। उसके पति ने कर्ज के बोझ में दबकर सात महीने पहले आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
प्रेमा ने पांच, तीन और दो साल के मासूम बच्चों का पेट भरने के लिए पड़ोसियों से उधार पैसे भी मांगे लेकिन उन्होंने उधार देने से मना कर दिया। कुछ ने कहा कि आज शुक्रवार है और इस दिन उधार देना अपशकुन माना जाता है।
विज्ञापन
खुदकुशी करने का था प्लान, लेकिन ऐसा हो न सका
प्रेमा ने अपने सिर के बाल बेचकर भूखे बच्चों का पेट तो भर दिया लेकिन कल की चिंता से उसने खुदकुशी करने का फैसला किया। उसने बचे हुए पैसों से जहरीला कीटनाशक खरीदने की कोशिश की लेकिन दुकानदार ने शक होने के बाद उसे कीटनाशक नहीं दिया।
इतना ही नहीं, इसके बाद उसने जहरीले पौधे खाने की कोशिश की लेकिन उसकी बहन ने रोक दिया। उसके इस व्यथा की जानकारी जब एक ग्राफिक डिजाइनर को हुई तो उसने क्राउड फंडिग के जरिए महिला के मदद की अपील की।
इस घटना की जानकारी होने के बाद क्राउड फंडिंग से उसे 1.45 लाख रुपये मिले। इसके अलावा सलेम जिला प्रशासन ने विधवा पेंशन भी दिया है।