फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sakshi gets admission in vaze kelkar college

99.8% के बाद नहीं मिला एडमिशन, शिक्षा मंत्री को आना पड़ा आगे

Wed, 06 Jul 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
sakshi gets admission in vaze kelkar college
साक्षी को आखिरकार मिल ही गया एडमिशन। - फोटो : hindustantimes

मुंबई के उल्लास नगर में रहने वाली साक्षी राजवानी ने एसएससी में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें किसी भी जूनियर कॉलेज में सीट नहीं मिली।

विज्ञापन


हालांकि, जब मीडिया ने इस मामले में पड़ताल की तो फिर शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े को हस्तक्षेप करना पड़ा। शिक्षा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब साक्षी का एडमिशन महाराष्ट्र के मुलुंड स्थित वाजे केलकर कॉलेज में हो गया है। साक्ष कहती हैं कि उन्हें उनका पसंदीदा कॉलेज मिलने की बहुत अधिक खुशी है।
विज्ञापन


कल्याण के स्कूल से बारहवीं की परीक्षा पास करने वाली लड़की के लिए एक सदमे जैसा था जब उसने एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल देखा तो उसे जरूरी सीट आवंटित नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया‌ कि बारहवीं की परीक्षा में उसको जो नंबर प्राप्त हुए थे उसके आधार पर उसे भरोसा था कि कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा, लेकिन ऑनलाइन रिजल्ट काफी हैरान करने वाला था।

ये थी वजह

sakshi gets admission in vaze kelkar college

मुंबई के शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि छात्रा का फॉर्म 10 जून और 11 जून को भरा गया था। पर 16 जून को रिसेट कर दिया गया था, उसके बाद फॉर्म को दोबारा नहीं भरा गया।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फॉर्म को स्कूल ने छात्रा की मर्जी के बाद ही रिसेट किया होगा। क्योंकि फॉर्म को दोबारा नहीं भरा गया, इसलिए छात्रा को सीट का आवंटन भी नहीं किया गया।

20 जून को जब कॉलेज ने अपनी मेरिट लिस्ट घोषित की तो छात्रा ने उस लिस्ट में अपना नाम नहीं पाया। स्कूल ने फॉर्म को रिसेट करने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed