फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sakinaka rape case: Congress leader Roy angry with the insult of people from other states, wrote a letter to the governor

महाराष्ट्र में सियासी हलचल: परप्रांतियों के अपमान से कांग्रेस नेता रॉय खफा, राज्यपाल से की उद्धव की शिकायत

Sat, 25 Sep 2021 04:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 25 Sep 2021 04:27 PM IST
सार

कांग्रेस नेता विश्वबंधु रॉय ने साकीनाका दुष्कर्म केस में सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा दूसरे प्रांतों के लोगों का अपमानित करने पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि ठाकरे अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sakinaka rape case: Congress leader Roy angry with the insult of people from other states, wrote a letter to the governor
सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के साकीनाका दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गर्म है। इस हत्याकांड को निर्भया-2 कहा गया है। राज्य में सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के एक नेता ने मामले में दूसरे राज्यों के लोगों को निशाना बनाने पर सीएम उद्धव ठाकरे की आलोचना की है। उन्होंने इसे लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


साकीनाका दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर शिवसेना व सीएम उद्धव ठाकरे ने कथित तौर पर परप्रांतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता विश्वबंधु रॉय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी को लिखे पत्र में इस हत्याकांड को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार के रवैये की आलोचना की है।
विज्ञापन


रॉय ने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक क्षेत्रीय पार्टी के नेता हैं और उनकी चिंता क्षेत्रीयता है। ठाकरे ने इस हत्याकांड में दूसरे राज्यों के लोगों को निशाना बनाया है। अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए सीएम ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और हिंसा मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। मामले में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सुझाव बहुत ही सराहनीय है। आपने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। साकी नाका मामले के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने अप्रत्यक्ष रूप से दूसरे राज्य के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। अपराधी किसी भी भाषा, धर्म या जाति का हो, उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed