{"_id":"6273f9e22348ca6cf919e8f7","slug":"saibaba-temple-at-shirdi-says-it-will-follow-supreme-court-guidelines-on-loudspeakers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर विवाद: शिरडी के साईं बाबा मंदिर ने किया बड़ा एलान, कहा- हम करेंगे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लाउडस्पीकर विवाद: शिरडी के साईं बाबा मंदिर ने किया बड़ा एलान, कहा- हम करेंगे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन
Thu, 05 May 2022 09:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 05 May 2022 09:53 PM IST
सार
साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट के मुख्य परिचालन अधिकारी भाग्यश्री बनायत ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
शिरडी साईं बाबा मंदिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद के बीच शिरडी के साईबाबा मंदिर के न्यासियों ने गुरुवार को कहा कि वे उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। गुरुवार की सुबह कस्बे के मंदिर और मस्जिदों में भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर पुलिस ने साईंबाबा मंदिर सहित जिले के सभी धार्मिक स्थलों को लाउडस्पीकर पर उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लाउडस्पीकर का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। हमने साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के साथ इसको लेकर बैठक की। बैठक में उन्हें इस नियम से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैठक के बाद गुरुवार की सुबह साईबाबा मंदिर में तड़के 'काकड़ आरती' के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि इसी तरह, शिरडी शहर की किसी भी मस्जिद में सुबह-सुबह 'अजान' के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया गया। साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट के मुख्य परिचालन अधिकारी भाग्यश्री बनायत ने कहा कि वे सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने लोगों से अपील की थी कि अगर अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल जारी रखा जाता है तो वे मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा बजाएं। उनकी इस अपील ने महाराष्ट्र की राजनीति को गर्म कर दिया है।