{"_id":"6a375d51c28c92f2b302b85b","slug":"sadhguru-says-science-of-awakening-the-power-hidden-within-a-human-being-yoga-is-essential-for-mental-health-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sadhguru: 'ये इंसान के भीतर छिपी शक्ति को जगाने का विज्ञान', सद्गुरु बोले- मानसिक समस्याओं के लिए योग जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sadhguru: 'ये इंसान के भीतर छिपी शक्ति को जगाने का विज्ञान', सद्गुरु बोले- मानसिक समस्याओं के लिए योग जरूरी
Sun, 21 Jun 2026 09:17 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:17 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि योग कोई धर्म या केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि इंसान के भीतर छिपी क्षमता और प्रतिभा को जगाने का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि योग तनाव, चिंता और मानसिक समस्याओं से निपटने में मदद करता है। सद्गुरु ने लोगों से रोज कम से कम सात मिनट योग करने की अपील की और कहा कि इससे जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आइए, विस्तार से जानते हैं उन्होंने योग पर और क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
योग पर बोले जग्गी वासुदेव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने योग को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि योग कोई धर्म, विचारधारा या सिर्फ शरीर को मोड़ने-तोड़ने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह इंसान के भीतर मौजूद असीम संभावनाओं को जगाने का विज्ञान है। सद्गुरु ने कहा कि जैसे बाहरी दुनिया को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान और तकनीक है, उसी तरह मन और आत्मा के कल्याण के लिए भी एक विज्ञान है और उसका नाम योग है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की।
ये भी पढ़ें- Yoga Day: 'ये सिर्फ व्यायाम नहीं, मानव आत्मा की अभिव्यक्ति', योग दिवस पर PM मोदी ने बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
योग को लेकर सद्गुरु ने क्या कहा?
सद्गुरु ने एक वीडियो संदेश में कहा कि योग किसी विशेष धर्म, जाति, नस्ल, समुदाय या लिंग के लिए नहीं है। यह हर इंसान के लिए समान रूप से उपयोगी है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग योग को केवल शारीरिक व्यायाम समझते हैं, जबकि इसका उद्देश्य इससे कहीं बड़ा है। उनके अनुसार, योग शरीर, मन, भावनाओं, बुद्धि और ऊर्जा के बीच संतुलन स्थापित करता है। यही कारण है कि योग को केवल एक व्यायाम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Yoga Day: 'ये सिर्फ व्यायाम नहीं, मानव आत्मा की अभिव्यक्ति', योग दिवस पर PM मोदी ने बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
विज्ञापन