फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sad in the streets of the seekers, azhari miyan left us like yateem

सौदागरान की गलियों में कोहराम- हमें यतीम छोड़ गए मियां अजहरी

Fri, 27 Jul 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 27 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sad in the streets of the seekers, azhari miyan left us like yateem

ताजुश्शरीया मुफ्ती अख्तर रजा खां कादरी अजहरी मियां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान उनकी सेहतयाबी के लिए दुआएं की गई, लेकिन खुदा की मर्जी शायद कुछ और थी। शाम को ही अचानक उनके न रहने की खबर आई तो उनके अकीदतमंद भारी सदमे से घिर गए। पहले तो लोगों को इस खबर पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने अपने जरियों से इसे तस्दीक किया तो आंखों से आंसू बह निकले। शहर के कोने-कोने से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। सबका रुख दरगाह आला हजरत की ओर था। दरगाह परिसर में अजहरी मियां के घर के बाहर हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई। तमाम लोग अपना गम नहीं संभाल सके और रोते-बिलखते नजर आए।

विज्ञापन


अजहरी मियां का विसाल शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर पर हुआ। बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह पूरे दिन ठीक-ठाक रहे। जो लोग उनसे मिलने आए, उनसे बातचीत भी की। शाम को वह मगरिब की नमाज का वक्त होने से ठीक थे। मगर जब अजान होने के बाद वह नमाज अदा करने के लिए उठे तभी अचानक निढाल हो गए। घरवाले उन्हें संभालने में जुटे और डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन डॉक्टर के आने तक उनकी रूह परवाज कर गई। आठ बजे तक उनके विसाल की खबर बिजली की तरह पूरे शहर में फैल गई। इसके साथ ही मस्जिदों से गमजदा इमामों ने लरजती आवाज में उनके विसाल की खबर एलान शुरू किया तो शहर भर से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। कई इमाम मस्जिदों में एलान करते-करते रो पड़े। 
विज्ञापन


नौ बजे तक दरगाह के आसपास की गलियों में पैर रखने को भी जगह नहीं बची। इस बीच आसपास के दूसरे शहरों से भी अजहरी मियां के अकीदतमंदों ने भी बरेली पहुंचना शुरू कर दिया। दरगाह के बाहर लोग अल्लाह से उन्हें बुलंद दर्जा देने की दुआ करते नजर आए। तमाम लोग बुरी तरह रो-बिलख रहे थे। कुछ लोगों को तो संभालना तक मुश्किल हो गया। देर रात तक दरगाह के आसपास की गलियां इस कदर ठसाठस भरी हुई थीं कि किसी का दरगाह परिसर में उनके घर तक आना-जाना मुमकिन नहीं रह गया था। दूर-दूर से आए तमाम लोग उनके घर तक नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed