{"_id":"6afa9b740f3288ab480fd965","slug":"sachin-tendulkar-and-the-british-royal-couple-played-street-cricket-with-schoolchildren-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: स्कूली बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आए प्रिंस विलियम, सचिन तेंदुलकर भी रहे मौजूद; वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: स्कूली बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आए प्रिंस विलियम, सचिन तेंदुलकर भी रहे मौजूद; वीडियो वायरल
Mon, 16 Nov 2026 12:23 PM IST
अमन मौर्या
एएनआई, मुंबई, महाराष्ट्र
एएनआई, मुंबई, महाराष्ट्र
Published by: अमन मौर्या
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:23 PM IST
सार
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने मुंबई के बॉलार्ड एस्टेट में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। इस दौरान शाही जोड़े ने कुल्हड़ वाली चाय का आनंद लिया और बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेला।
विज्ञापन
प्रिंस विलियम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने मुंबई के बॉलार्ड एस्टेट में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। इस दौरान तीनों के बीच क्रिकेट को लेकर दिलचस्प बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान शाही जोड़े ने एक विशेष रूप से लगाए गए चाय के स्टॉल पर पारंपरिक कुल्हड़ में चाय का भी आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बच्चों के साथ प्रिंस विलियम ने खेला क्रिकेट
बॉलार्ड एस्टेट में स्कूल के बच्चों के साथ 'गली क्रिकेट' खेलने का कार्यक्रम भी रखा गया था। वायरल वीडियो में प्रिंस विलियम बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। खेल के दौरान सचिन तेंदुलकर प्रिंस विलियम को क्रिकेट के बारे में समझाते और मार्गदर्शन करते नजर आए। वहीं, केट मिडलटन मैदान के किनारे खड़े होकर मुस्कुराते हुए खेल का आनंद लेती दिखीं।
सचिन से क्रिकेट के किस्से सुनते दिखे विलियम और केट
मुलाकात के दौरान सामने आए दृश्यों में सचिन तेंदुलकर प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के साथ क्रिकेट पर बातचीत करते नजर आए। सचिन हाथों के इशारों से खेल से जुड़ी कुछ बातें समझाते दिखे, जबकि विलियम और केट मुस्कुराते हुए उनकी बातें ध्यान से सुनते रहे। तीनों के बीच बातचीत काफी सहज और उत्साहपूर्ण रही। ऐसा लगा कि वे क्रिकेट के कुछ खास पलों को इशारों के जरिए दोबारा समझने की कोशिश कर रहे थे।
मीडिया से बातचीत में सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'हम 10 साल पहले क्रिकेट खेलने के लिए मिले थे। तब मैंने कहा था कि हम अभी मैदान क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन अगली बार हम 'गली' क्रिकेट खेलेंगे और फिर वे (प्रिंस विलियम) आए और हमारे साथ जुड़ गए।' प्रिंस के भारत यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक बड़ा मकसद और उद्देश्य है। मैं शाही परिवार की बहुत सराहना करता हूं।'
अर्थशॉट प्राइज के लिए भारत पहुंचा शाही जोड़ा
इससे पहले सुबह शाही जोड़े ने पर्यावरण से जुड़े नवाचार और स्थिरता के क्षेत्र में भारत के योगदान को रेखांकित करते हुए एक संदेश साझा किया था। उन्होंने भारत में होने वाले वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की। प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा संदेश में कहा गया, 'कैथरीन और मैं इस साल के अर्थशॉट प्राइज के लिए भारत आकर बेहद खुश हैं।' इस तरह मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी मुलाकात और गली क्रिकेट की गतिविधि ने शाही जोड़े के भारत दौरे को खास बना दिया।

#WATCH | Maharashtra: Britain's Prince William plays gully cricket with young Cricketers in Mumbai. Princess Kate and Cricket legend Sachin Tendulkar are also here. The Prince and Princess of Wales are in Mumbai for a three-day visit centred around the 2026 Earthshot Prize. https://t.co/t1pbETB3ic
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 16, 2026