AIB पर उड़ाया सचिन और लता का गंदा मजाक, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फूहड़ता के कारण पूर्व में चर्चा में आ चुका कॉमेडी यू ट्यूब चैनल एआईबी फिर आलोचनाओं के घेरे में है। एआईबी पर इस बार निशाना बनाया गया है महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को। एआईबी के सदस्य तन्मय भट ने इस वीडियो को बनाया है।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई है। बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी इस वीडियो की आलोचना की है। मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से तन्मय भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शिवसेना ने भी इसकी निंदा की है।
तन्मय भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर 26 मई को 'सचिन बनाम लता सिविल वार' नाम से पोस्ट की गई इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान गायिका लता मंगेशकर को एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाया है। वीडियो में सचिन और लता से मिलते जुलते चेहरे और उनकी आवाज की नकल उतारते हुए एक दूसरे पर भद्दी टिप्पणी की गई है।
तन्मय ने न सिर्फ लता मंगेशकर की उम्र पर टिप्पणी की बल्कि एक चर्चित टीवी शो के चरित्र से तुलना करते हुए यहां तक कह दिया कि अब उन्हें मर जाना चाहिए। वीडियो में कई बार बातचीत के दौरान फूहड़ शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई।
अनुपम और रितेश देशमुख ने की आलोचना
अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, 'मैं हैरान हूं, न अपमान स्वीकार्य है और न ही ये हास्य है।' वहीं कमाल खान ने ट्वीट किया, 'मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि वो कॉमेडी के नाम पर महान और बूढ़े लोगों का अपमान क्यों कर रहे हैं।'I am 9 times winner of #BestComicActor. Have a great sense of humor. But This's NOT humor. #Disgusting&Disrespectful https://t.co/sTuTfbAOrU
— Anupam Kher (@AnupamPkher) May 29, 2016
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने लिखा, 'हैरान और चकित हूं, उन्हें लता जी से माफी मांगने की ज़रूरत है।" वहीं फेसबुक पर भी लोगों ने इसके विरोध में खूब सारे कमेंट किए हैं।Am absolutely shocked.Disrespect is not cool and neither is it funny. href="https://t.co/ymYPi9hxuv">https://t.co/ymYPi9hxuv
— Riteish Deshmukh (@Riteishd)May 28, 2016
वहीं मनसे की ओर से मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मुकदमा मनसे की चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेया खोपकर की ओर से दर्ज कराया गया है।Absolutely.. Shocked n appalled!! Not amused @mangeshkarlata ji needs to be apologised to .. NOW !! @rasheshshah https://t.co/viTcXyBSI0
— Celina Jaitly (@CelinaJaitly) May 28, 2016
मुंबई पुलिस ने इस मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि स्पेशल सेल की टीम इस मामले को देख रही है। फिलहाल यूट्यूब, फेसबुक और ट्वीटर से इस वीडियो को हटाने के लिए बातचीत की गई है।