फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sachin tendulkar and lata mangeshkar's AIB video creates ruckus

AIB पर उड़ाया सचिन और लता का गंदा मजाक, मुकदमा दर्ज

Mon, 30 May 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkar and lata mangeshkar's AIB video creates ruckus

अपनी फूहड़ता के कारण पूर्व में चर्चा में आ चुका कॉमेडी यू ट्यूब चैनल एआईबी फिर आलोचनाओं के घेरे में है। एआईबी पर इस बार निशाना बनाया गया है महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को। एआईबी के सदस्‍य तन्मय भट ने इस वीडियो को बनाया है। 

विज्ञापन


वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई है। बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी इस वीडियो की आलोचना की है। मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से तन्मय भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शिवसेना ने भी इसकी निंदा की है।
विज्ञापन


तन्मय भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर 26 मई को 'सचिन बनाम लता सिविल वार' नाम से पोस्ट की गई इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान गायिका लता मंगेशकर को एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाया है। वीडियो में सचिन और लता से मिलते जुलते चेहरे और उनकी आवाज की नकल उतारते हुए एक दूसरे पर भद्दी टिप्पणी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तन्मय ने न सिर्फ लता मंगेशकर की उम्र पर टिप्पणी की बल्कि एक चर्चित टीवी शो के चरित्र से तुलना करते हुए यहां तक कह दिया कि अब उन्हें मर जाना चाहिए। वीडियो में कई बार बातचीत के दौरान फूहड़ शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई। 

अनुपम और रितेश देशमुख ने की आलोचना

Sachin tendulkar and lata mangeshkar's AIB video creates ruckus
तन्मय भट्ट - फोटो : bbc
दिग्‍गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे नौ बार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का अवार्ड मिला है। मेरे अंदर भी हास्य की समझ है लेकिन ये हास्य नहीं है। घृणित और असभ्य है।'  अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, 'मैं हैरान हूं, न अपमान स्वीकार्य है और न ही ये हास्य है।' वहीं कमाल खान ने ट्वीट किया, 'मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि वो कॉमेडी के नाम पर महान और बूढ़े लोगों का अपमान क्यों कर रहे हैं।'  अभिनेत्री सेलिना जेटली ने लिखा, 'हैरान और चकित हूं, उन्हें लता जी से माफी मांगने की ज़रूरत है।" वहीं फेसबुक पर भी लोगों ने इसके विरोध में खूब सारे कमेंट किए हैं।  वहीं मनसे की ओर से मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मुकदमा मनसे की चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेया खोपकर की ओर से दर्ज कराया गया है।

मुंबई पुलिस ने इस मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि स्पेशल सेल की टीम इस मामले को देख रही है। फिलहाल यूट्यूब, फेसबुक और ट्वीटर से इस वीडियो को हटाने के लिए बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed