{"_id":"5bcdac58bdec2269812a88ea","slug":"sachin-pilot-says-bjp-government-is-giving-protection-to-the-corrupt-people-over-cbi-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई में मची अंतर्कलह पर कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई में मची अंतर्कलह पर कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही मोदी सरकार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई में चल रही रस्साकशी पर कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह से देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी में आपसी शीतयुद्ध चल रहा है, उससे उसकी साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार पर पर्दे के पीछे सीबीआई में भ्रष्टाचार करने वालों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है।
सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि सरकार सीबीआई में किसी बड़े भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब टॉप अफसरों पर ही भ्रष्टाचार करने के आरोप लग रहे हैं, तो इससे लोगों में सीबीआई की विश्वसनीयता खत्म हो रही है।
पायलट के मुताबिक सीबीआई में एक दूसरे पर जिस तरह से आरोप-प्रत्यारोप और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिशें हो रही हैं, इससे साबित होता है कि सरकार अंदर ही अंदर दखल दे रही है।
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जब सीबीआई का ही दामन साफ नहीं है, और खुद पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे रहे हैं, तो ऐसे में वह कैसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर सकती है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर वह इतने बड़े मसले को सुलझाने के लिए पहल क्यों नहीं कर रही है। सरकार ने अगर अपना मौनव्रत नहीं तोड़ा, तो सीबीआई की पारदर्शिता और विश्वसनीयता समाप्त हो जाएगी।