फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabrimala: Section 144 to be imposed in Sannidhanam, Pamba, Nilakkal and Elavunkal from 4-6 November

विरोध के बीच फिर खुलेंगे सबरीमाला के द्वार, 4-6 नवंबर लागू रहेगी धारा 144

Sat, 03 Nov 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानमिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानमिट्टा Updated Sat, 03 Nov 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Sabrimala: Section 144 to be imposed in Sannidhanam, Pamba, Nilakkal and Elavunkal from 4-6 November
सबरीमाला मंदिर

सबरीमाला मंदिर को लेकर चल रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उच्चतम न्यायलय ने बेशक हर उम्र की महिलाओं के लिए मंदिर के दरवाजे खोलने का आदेश दिया है लेकिन विभिन्न संगठनों सहित अयप्पा के भक्त अदालत के इस फैसले को मानने के लिए राजी नहीं है। इस गहमा-गहमी भरी माहौल के बीच एक बार फिर से मंदिर के कपाट खुलने वाले हैं। विशेष प्रार्थना के लिए 5 नवंबर को मंदिर के द्वार खोले जाएंगे। पठानमिट्टा के जिलाधिकारी ने सन्निधाम, पंबा, निलक्कल और एलावुंकल में 4-6 नवंबर के बीच धारा 144 को लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


किसी भी तरह की अवांछित स्थिति से निपटने के लिए सन्निधाम में पुलिस की उपस्थिति को बढ़ाया जाएगा। पिछले महीने सबरीमाला मंदिर और उसके आस-पास काफी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। अभी तक 3505 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिन्होंने राज्य में हिंसा फैलाई थी। वहीं राज्यभर में 529 मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर मामले में 28 सितंबर को दिए अपने आदेश पर पुनर्विचार की मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर जल्दी सुनवाई करने से मना कर दिया। न्यायालय ने कहा कि सभी 13 याचिकाओं को सुनवाई के लिए 13 नवंबर के लिए सूचीबद्ध किया जा चुका है। अपने फैसले पर न्यायालय ने कहा, 'पांच और छह नवंबर को सबरीमाला मंदिर केवल 24 घंटे के लिए खोला जा रहा है। हमने सुनवाई की तारीख 13 नवंबर तय की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed