{"_id":"6913281ebe47c65c3907f1db","slug":"sabrimala-gold-theft-case-police-take-action-former-tdb-president-sn-vasu-arrested-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sabrimala Gold Case: सबरीमला सोना चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, TDB के पूर्व अध्यक्ष को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sabrimala Gold Case: सबरीमला सोना चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, TDB के पूर्व अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
Tue, 11 Nov 2025 05:42 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:42 PM IST
सार
सबरीमला मंदिर से सोना गायब होने के मामले में एसआईटी ने त्रावणकोर देवासम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन. वासु को मंगलवार को गिरफ्तार किया। वासु पर श्रीकोविल के दरवाजे से सोना गायब होने में भूमिका का आरोप है। केरल हाईकोर्ट इस मामले की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के प्रसिद्ध सबरीमला मंदिर से जुड़े सोना गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार को त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष एन. वासु को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी राज्य सरकार के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े एक बड़े नाम के रूप में देखी जा रही है।
विज्ञापन
एसआईटी सूत्रों के अनुसार, एन. वासु से घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। वासु इससे पहले दो बार टीडीबी के कमिश्नर रह चुके हैं और बाद में अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए थे। जांच एजेंसी का कहना है कि वासु की भूमिका सबरीमला मंदिर के श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजे के फ्रेम से सोना गायब होने के मामले में संदिग्धता पाई गई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की निगरानी में जांच
केरल हाईकोर्ट इस मामले की जांच पर खुद निगरानी रख रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद एसआईटी ने कई पुराने मामलों को फिर से खोला है। सूत्रों के मुताबिक, सोना गायब होने का यह मामला वर्षों पुराना है, लेकिन हाल में मिले नए साक्ष्यों के बाद जांच एजेंसी ने इसे फिर से सक्रिय किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अब जज की मंजूरी पर ही सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग, CJI की फर्जी वीडियो पर चिंता के बीच फैसला
मुख्य आरोपी और अन्य गिरफ्तारियां
इससे पहले एसआईटी ने मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को गिरफ्तार किया था। पोट्टी के साथ दो वरिष्ठ अधिकारियों और एक सेवानिवृत्त अधिकारी को भी हिरासत में लिया गया था। जांच में सामने आया है कि मंदिर के द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल के सोने जड़े दरवाजों की प्लेटों से सोना गायब हुआ था।
घोटाले का प्रभाव और अगला कदम
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। एसआईटी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गायब हुआ सोना किसने निकाला और कहां पहुंचाया गया। एन. वासु की गिरफ्तारी से इस मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जांच टीम आने वाले दिनों में और पूछताछ और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं कर रही है।