फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarimala Temple shut till 4 november, no women were enter in shrine

सबरीमाला: चार नवंबर तक के लिए मंदिर हुआ बंद, एक भी महिला नहीं कर पाई दर्शन

Tue, 23 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Tue, 23 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Sabarimala Temple shut till 4 november, no women were enter in shrine
सबरीमाला मंदिर - फोटो : PTI

सबरीमाला मंदिर सोमवार की रात बंद कर दिया गया। हालात वही रहे जैसे पहले थे। रजस्वला आयु वर्ग की कोई भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाई। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के मुताबिक 10 साल 50 साल की उम्र तक की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया था। महिलाओं ने इस दौरान कई बार प्रवेश करने की कोशिश भी की लेकिन वह नाकाम रहीं।


loader

सोमवार को भी आंध्र प्रदेश से पांच महिलाएं भगवान अयप्पा के दर्शन की आस से आई थीं। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा। वह तीर्थ यात्रा पर निकले समूह के साथ थीं और सबरीमाला की स्थिति से अंजान थीं।

इससे पहले चार महिलाओं ने मंदिर में कूदकर प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन अयप्पा श्रद्धालुओं ने उन्हें रोक लिया। वहीं एक अन्य महिला भी पुलिस से इजाजत लेकर मंदिर में दर्शन के लिए निकली थी। जब वह पम्बा पहुंची तो जिस बस में वह सवार थी उसे ही प्रदर्शनकारियों ने चारों तरफ से घेर लिया। साथ ही उसे वहां से जाने पर मजबूर कर दिया गया।

इसके बाद वहां पुलिस पहुंची ने उसे भीड़ से बचाया। अब 4 नवंबर तक के लिए मंदिर बंद हो चुका है। बता दें बुधवार को मंदिर मासिक पूजा के लिए खुला था। जिसके बाद से अभी तक 13 महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की। इनकी उम्र 10 से 50 साल के बीच थी। अब त्रावणकोर देवासन बोर्ड ने मंगलवार को बैठक बुलाई है। जिसमें फाइनल रिपोर्ट पर फैसला होगा। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट भी मंदिर पर फैसले से जुड़ी समीक्षा याचिका पर आज फैसला करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि वह केरल के सबरीमला मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले उसके फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किये जाने की तारीख पर मंगलवार को निर्णय करेगा। पीठ ने कहा था, 'हम जानते हैं कि 19 पुनर्विचार याचिकाएं लंबित हैं। हम कल तक फैसला करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed