{"_id":"5df33b438ebc3e696a2e8f6f","slug":"sabarimala-temple-sc-says-will-soon-constitute-a-larger-constitution-bench-to-hear-review-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए गठित होगी बड़ी पीठ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए गठित होगी बड़ी पीठ
Fri, 13 Dec 2019 12:48 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर (फाइल फोटो)
सबरीमाला मंदिर मामले पर शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने कहा कि पुनर्विचार याचिका पर वह जल्द से जल्द एक बड़ी संवैधानिक पीठ का गठन करेंगे। जो मामले से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। अदालत ने दो महिलाओं- बिंदू अम्मिनी और रेहना फातिमा को अगली सुनवाई तक के लिए पुलिस सुरक्षा प्रदान की है।
विज्ञापन
Sabarimala Temple matter: CJI Bobde observed, "There is a judgment (allowing women entry) in the Sabarimala temple, but it is equally true that the issue has been referred to a larger Bench. We do not want any violence".
— ANI (@ANI) December 13, 2019
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा, 'सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को जाने की इजाजत वाला आदेश दिया गया है लेकिन यह भी सच है कि मामले को बड़ी पीठ को रेफर किया गया है। हम किसी भी तरह की हिंसा को नहीं चाहते हैं।'
विज्ञापन