फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sabarimala row: Britain issues travel advisory for its people

सबरीमाला हिंसा: विदेश तक पहुंचा मामला, ब्रिटेन ने जारी की ट्रैवल अडवाइजरी

Sun, 06 Jan 2019 09:20 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 06 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार
  • विदेश तक पहुंचा सबरीमाला मामला।
  • ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल अडवाइजरी।
  • मीडिया खबरों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करने को कहा।
loader
Sabarimala row: Britain issues travel advisory for its people
सबरीमाला मंदिर - फोटो : self

विस्तार

केरल राज्य में सबरीमाला मंदिर का मामला पहले ही गरमाया हुआ था लेकिन दो महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद हालात और भी खराब हो गए। यहां हो रही इस हिंसा का असर न केवल भारत में पड़ा है बल्कि विदेश में भी इसका असर देखा जा रहा है।



केरल में महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल अडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करने को कहा गया है। ब्रिटेन ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को आगाह करते हुए सतर्क रहने को भी कहा है। 


विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) ने शुक्रवार को कहा कि जो भी ब्रिटिश नागरिक केरल यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें मीडिया में आने वाली खबरों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। बता दें एफसीओ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा को लेकर परामर्श जारी करता है। 

एफसीओ ने अपने परामर्श में कहा है, "केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर राज्य के शहरों और कस्बों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के चलते कुछ लोक सेवाएं बाधित हुई हैं।" परामर्श में लोगों से ये भी कहा गया है कि कर्फ्यू संबंधी बंदिशों पर अमल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed