{"_id":"5c317b13bdec2256c93f8675","slug":"sabarimala-row-britain-issues-travel-advisory-for-its-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला हिंसा: विदेश तक पहुंचा मामला, ब्रिटेन ने जारी की ट्रैवल अडवाइजरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सबरीमाला हिंसा: विदेश तक पहुंचा मामला, ब्रिटेन ने जारी की ट्रैवल अडवाइजरी
Sun, 06 Jan 2019 09:20 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 06 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- विदेश तक पहुंचा सबरीमाला मामला।
- ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल अडवाइजरी।
- मीडिया खबरों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी।
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करने को कहा।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सबरीमाला मंदिर
- फोटो :
self
विस्तार
केरल राज्य में सबरीमाला मंदिर का मामला पहले ही गरमाया हुआ था लेकिन दो महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद हालात और भी खराब हो गए। यहां हो रही इस हिंसा का असर न केवल भारत में पड़ा है बल्कि विदेश में भी इसका असर देखा जा रहा है।
केरल में महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल अडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करने को कहा गया है। ब्रिटेन ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को आगाह करते हुए सतर्क रहने को भी कहा है।
विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) ने शुक्रवार को कहा कि जो भी ब्रिटिश नागरिक केरल यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें मीडिया में आने वाली खबरों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। बता दें एफसीओ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा को लेकर परामर्श जारी करता है।
एफसीओ ने अपने परामर्श में कहा है, "केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर राज्य के शहरों और कस्बों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के चलते कुछ लोक सेवाएं बाधित हुई हैं।" परामर्श में लोगों से ये भी कहा गया है कि कर्फ्यू संबंधी बंदिशों पर अमल करें।