फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarimala: rahul easwar arrested on inflammatory statement

सबरीमाला : भड़काऊ बयान देने पर राहुल ईश्वर गिरफ्तार, कोर्ट से जमानत

Mon, 29 Oct 2018 05:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Mon, 29 Oct 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
Sabarimala: rahul easwar arrested on inflammatory statement

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले अयप्पा धर्म सेना के अध्यक्ष राहुल ईश्वर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राहुल को तिरुवनंतपुरम के उनके फ्लैट से पकड़ा था। पुलिस ने राहुल को प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। हालांकि कोर्ट ने राहुल को प्रत्येक मंगलवार को कोच्चि पुलिस के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


सबरीमाला के प्रमुख पुजारियों के परिवार के सदस्य राहुल ने बीते हफ्ते कोच्चि में कहा था कि 10 से 50 आयु वर्ग की किसी भी महिला को मंदिर में पहुंचने से रोकने के लिए कुछ श्रद्धालु मंदिर परिसर में खून बहाकर मंदिर को बंद करा सकते हैं। उन्होंने दावा किया था कि 20 श्रद्धालु खुद को चाकू से घायल करने के लिए तैयार थे, जिससे अशुद्धता की वजह से पुजारियों को मजबूरन मंदिर बंद करना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed