{"_id":"5bf0eeaabdec22697455862a","slug":"sabarimala-issue-bjp-leader-k-surendran-taken-to-14-days-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला विवाद : भाजपा नेता सुरेंद्रन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, गैर जमानती अपराधों के आरोप लगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला विवाद : भाजपा नेता सुरेंद्रन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, गैर जमानती अपराधों के आरोप लगे
निलक्कल, भाषा
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
के. सुरेंद्रन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में भाजपा के महासचिव के. सुरेंद्रन को भगवान अयप्पा के मंदिर में जाने की कोशिश करते हुए एहतियातन हिरासत में लिया गया। उन्हें रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन पर गैर जमानती अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पूजन सामग्री लेकर जा रहे सुरेंद्रन को शनिवार की रात को निलक्कल से हिरासत में ले लिया गया। वह दो अन्य लोगों के साथ सबरीमला स्थित मंदिर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक यतीश चंद्रा ने सुरेंद्रन को सबरीमला की ओर ना जाने के लिए कहा था लेकिन वह रुके नहीं। उन्हें शनिवार की रात को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया और चित्तर पुलिस थाने लाया गया।
विज्ञापन
उन्हें रविवार तड़के पत्तनमतिट्टा जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके घर पर उन्हें पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने सुरेंद्रन के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और 34 के तहत मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें पानी, भोजन और दवाएं नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है और राज्य सरकार की प्रतिशोध की कार्रवाई है। भाजपा नेताओं और अन्यों को पुलिस थाने लाने के तुरंत बाद गत रात बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी चित्तर पुलिस थाने के सामने एकत्रित हो गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में राज्य सचिवालय और कोच्चि, कोट्टायम तथा कन्नूर समेत राज्य भर में प्रदर्शन किए। भाजपा रविवार को विरोध दिवस मना रही है और वह सुबह 10 बजे से राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध करेगी।
केरल में शनिवार को हिंदू एक्यावेदी अध्यक्ष पी के शशिकला की गिरफ्तारी के खिलाफ 12 घंटे की हड़ताल आहूत की गई। सबरीमला मंदिर 16 नवंबर को दो महीने लंबी तीर्थयात्रा के लिए खुला है।