Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarimala Case Kerala High Court expresses concern Allegations of replacing gold plates scientific report

सबरीमाला केस: सोने की प्लेटें बदलने का आरोप, वैज्ञानिक रिपोर्ट ने आशंका पुख्ता की; केरल हाईकोर्ट ने जताई चिंता

Mon, 19 Jan 2026 10:51 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 10:51 PM IST
सार

केरल हाईकोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में द्वारपालक और गर्भगृह की सोने की प्लेटें बदलने की आशंका को वैज्ञानिक जांच से सही माना। VSSC रिपोर्ट में पुरानी प्लेटों में निकेल नहीं और नई में निकेल व ऐक्रेलिक परत पाई गई। 

विज्ञापन
Sabarimala Case  Kerala High Court expresses concern Allegations of replacing gold plates scientific report
केरल हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोने की चोरी और प्लेट बदलने के मामला अब और तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। कारण है कि अब इस मामले में सोमवार को केरल हाईकोर्ट ने कहा कि सबरीमाला मंदिर में द्वारपालक (द्वारपाल देवता) और श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजों पर लगी सोने की परत वाली प्लेटों को हटाकर उनकी जगह तांबे की प्लेटों पर नई सोने की परत चढ़ाई गई, इस आशंका को अब वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट से मजबूती मिली है।

विज्ञापन


यह टिप्पणी न्यायमूर्ति राजा विजयाराघवन वी और केवी जयकुमार की पीठ ने की। अदालत ने यह बात विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रगति रिपोर्ट और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) की रासायनिक जांच रिपोर्ट देखने के बाद कही।
विज्ञापन


अब तक क्या सामने आया?
मामले में एसआईटी ने बताया कि इस पूरे मामले में मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन और लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। मामला मंदिर से सोने के गायब होने से जुड़ा है। बात अगर वैज्ञानिक रिपोर्ट की करें तो रिपोर्ट में क्या कहा गया है कि पुरानी सोने की प्लेटों में निकेल और ऐक्रेलिक परत नहीं थी। बाद में चढ़ाई गई प्लेटों में निकेल और ऐक्रेलिक परत पाई गई। इससे संकेत मिलता है कि पुरानी प्लेटें हटाकर नई प्लेटें लगाई गईं। कोर्ट ने कहा कि यह काम सोची-समझी और योजनाबद्ध तरीके से किया गया लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ...तो बच सकती थी नोएडा के इंजीनियर की जान: सड़क पर रोशनी की कमी, सफेद पट्टी थी गायब, हादसे के सात बड़े कारण


समझिए जांच क्यों अहम?
मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि यह जांच रिपोर्ट गड़बड़ी का तरीका बताती है। सबूत जुटाने में मदद करती है। यह पता लगाने में सहायक है कि किसने फैसला लिया, किसकी जिम्मेदारी थी और क्या यह आपराधिक साजिश थी। कोर्ट ने 2017 में बदले गए कोडिमरम (ध्वज स्तंभ) का भी जिक्र किया। पुराने कोडिमरम पर लगे वाजिवाहनम में काफी सोना था, जिसे कथित तौर पर तंत्री कंदरारु राजीवरु को सौंपा गया था। इस मामले में तंत्री को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:- भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार: पीएम मोदी-शेख नाहयान के बीच बैठक, इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

हाईकोर्ट ने एसआईटी को दिए नए निर्देश
मामले में हाईकोर्ट ने एसआईटी को निर्देश दिए है कि VSSC के वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के बयान जल्द दर्ज किए जाएं। 2024-25 में हुई सोने की दोबारा प्लेटिंग की पूरी जांच हो। मंगलवार को एसआईटी मंदिर जाकर स्टोर रूम में रखे दरवाजों की नाप-जोख करे। कोर्ट ने जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए कहा कि अभी और विवरण सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी और तब तक SIT को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed