{"_id":"588d74354f1c1b0f71cf4d5d","slug":"saamna-fires-salvo-says-bjp-government-behaving-like-mughals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुगलों की तरह व्यवहार कर रही फड़नवीस सरकारः शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुगलों की तरह व्यवहार कर रही फड़नवीस सरकारः शिवसेना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
बीजेपी के साथ 20 साल पुराना गठबंधन तोड़ने के दो बाद शिवसेना ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। शनिवार को 'सामना' में छपे लेख में शिवसेना ने बीजेपी पर मुगलों की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा है कि 'बीजेपी सुविधा के मुताबिक हिंदुत्व के एजेंडे को भूल रही है।'
संपादकीय में कहा गया है कि भगवान राम के मंदिर और हिंदुत्व के नाम पर सत्ता में आने वाले... और गंगाजल की बोतलें बेचने वाले अब राज्य से हमारे देवी-देवताओं को भी निर्वासित करने में लगे हैं। शिवसेना का इशारा फड़नवीस सरकार के उस सर्कुलर की ओर था, जिसके मुताबिक सरकारी ऑफिसों और स्कूलों में देवी-देवताओं की तस्वीरों के प्रदर्शन पर रोक लगाने को कहा गया था। हालांकि शिवसेना के विरोध के बाद मंत्रालय ने आनन फानन में शुक्रवार को सर्कुलर को वापस ले लिया।
लेख में कहा गया है कि 'शिवसेना एक हीरे की तरह है वह उन खटमलों के साथ नहीं रह सकती जिन्होंने महाराष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचायी है।'

Trending Videos
राजनीतिक लाभ के लिए शिवाजी मेमोरियल का निर्माण
फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
छत्रपति शिवाजी को याद करते हुए सामना ने लिखा है कि महान शासक ने कभी 'धर्म' के नाम पर राजनीति नहीं की। उन्होंने मुगलों से हिंदू देवताओं को बचाया... हालांकि मौजूदा सरकार मुगलों की तरह व्यवहार कर रही है.. स्वराज के इस युग में भी सरकार अपने देवताओं पर हमले शुरू कर चुकी है।
संपादकीय में बीजेपी पर हमला करते हुए कहा गया है कि 'यह सरकार कश्मीरी पंडितों की रक्षा नहीं करना चाहती.. वे महबूबा मुफ्ती की 'आरती' उतारना चाहते हैं। वे धर्म को बढ़ाना नहीं चाहते, उनकी कोशिश अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने पर है।' भगवा मुखपत्र ने लिखा है कि फड़नवीस सरकार अरब सागर में शिवाजी मेमोरियल का निर्माण राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है।
बीजेपी पर शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए सामना ने लिखा है कि शिवसेना ने हिंदुत्व और राज्य के हितों की रक्षा की कीमत चुकाई है। बता दें कि फड़नवीस सरकार में शिवसेना भी साझीदार है। 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों पार्टियों का सालों साल पुराना गठबंधन टूट गया था, हालांकि चुनाव बाद शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन ने सरकार बनाया।