{"_id":"5e4bc7ee8ebc3ecfee73ee39","slug":"saamna-editorial-shiv-sena-comment-pm-modi-same-things-again-again-won-t-win-you-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सेना का पीएम मोदी पर तंज, बार-बार एक ही भाषण से तालियां मिलेंगी, लेकिन वोट नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिव सेना का पीएम मोदी पर तंज, बार-बार एक ही भाषण से तालियां मिलेंगी, लेकिन वोट नहीं
Tue, 18 Feb 2020 04:48 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसों पुराने गठबंधन को तोड़कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने वाली शिव सेना ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए शिव सेना ने कहा कि बार-बार एक ही बयान देने से बात नहीं बन सकती।
विज्ञापन
अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखे संपादकीय में शिव सेना ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और अनुच्छेद 370 पर सवाल उठाए। संपादकीय में कहा गया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को अनुच्छेद 370 और सीएए का राजनीतिक फायदा उठाने की जगह काम पर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने अनुच्छेद 370 और सीएए पर पीछे नहीं हटने की बात कही थी। पार्टी ने पूछा कि आखिर उन पर दबाव बना कौन रहा है?
विज्ञापन
संपादकीय में कहा गया है कि दिल्ली में भाजपा की हार बताती है कि पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी दिशा बदलने की जरूरत है। बार-बार एक ही भाषण से तालियां तो मिल जाएंगी लेकिन वोट दूसरे खेमों में बंट जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐसा ही हुआ है।
सामना में छपे संपादकीय में लिखा है, 'पीएम मोदी ने वाराणसी में कहा कि कितना भी दबाव क्यों न बन जाए हमारी सरकार अनुच्छेद 370 और सीएए पर पीछे नहीं हटेगी। प्रधानमंत्री और अमित शाह ने दिल्ली चुनाव के हर भाषण में यही बात कही। लोगों ने भाजपा के इस प्रचार को खारिज कर दिया। अब प्रधानमंत्री ने वाराणसी में भी यही भाषण दिया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पीएम मोदी पर आखिर दबाव बना कौन रहा है?' शिव सेना ने अनुच्छेद 370 पर समर्थन दिया था, लेकिन अब सवाल उठाते हुए पूछा कि इसे हटाने से आखिर क्या फर्क पड़ा?