फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saamana says : Koshyaris visit to Dehradun was private, a day before, he had given information about not giving aircraft!

शिवसेना ने सामना में लिखा- निजी थी कोश्यारी की देहरादून यात्रा, एक दिन पहले ही दे दी थी विमान नहीं देने की सूचना

Sat, 13 Feb 2021 07:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 13 Feb 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Saamana says : Koshyaris visit to Dehradun was private, a day before, he had given information about not giving aircraft!
भगत सिंह कोश्यारी

महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी व उद्धव सरकार के बीच विवाद में अब शिवसेना का मुखपत्र 'सामना' भी कूद गया है। 'सामना' में लिखा गया कि राज्यपाल की देहरादून यात्रा निजी थी। इसे भाजपा बेवजह तूल दे रही है। राज्यपाल को एक दिन पहले ही सरकारी विमान ले जाने की मंजूरी नहीं देने की सूचना दे दी गई थी, इसके बाद भी वह एयरपोर्ट पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


सामना के संपादकीय में कहा गया है कि राज्यपाल ने विमान के लिए ऐसा हठ क्यों किया। बता दें, कोश्यिारी गुरुवार को राज्य के सरकारी विमान से देहरादून जाने वाले थे, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद वे निजी एयर लाइंस की उड़ान से देहरादून गए थे। 
विज्ञापन


राज्यपाल का कठपुतली की तरह इस्तेमाल
सामना में आगे लिखा गया है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल को पद की गरिमा व सम्मान रखना चाहिए। राज्यपाल का कठपुतली की तरह इस्तेमाल हो रहा है, यह देश का अपमान है। यदि कठपुतली जैसी स्थिति नहीं होती तो राज्यपाल विधान परिषद के 12 सदस्यों का मनोनयन कर चुके होते, क्योंकि इनकी सूची उनके पास छह माह पहले भेजी गई थी। भाजपा के कारण उन्होंने इसे मंजूरी नहीं दी। सदस्यों की नियुक्ति छह साल के लिए होती है, ये सदस्य उनके कार्यकाल के मुताबिक रिटायर हो जाएंगे, लेकिन उनकी नियुक्ति का समय राज्यपाल तय करेंगे। यह संविधान का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महा विकास सरकार घमंडी : फडणवीस
विमान विवाद पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी सरकार घमंडी है। यह महाराष्ट्र के इतिहास का काला दिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed