{"_id":"606b08ccfc4e4a06ba2d8272","slug":"s-subramani-promising-to-give-free-house-to-public-in-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु चुनाव : रोज 500 रुपये कमाकर प्रचार करते हैं सुब्रमणि, जनता से कर रहे मुफ्त घर देने का वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु चुनाव : रोज 500 रुपये कमाकर प्रचार करते हैं सुब्रमणि, जनता से कर रहे मुफ्त घर देने का वादा
Mon, 05 Apr 2021 06:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:25 PM IST
सार
- तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव
- भाकपा प्रत्याशी ने भाजपा और अन्नाद्रमुक पर लगाए आरोप
- 2 मई को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
विज्ञापन
सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार एस सुब्रमणि
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय राजनीति में मनी पावर और मसल्स पावर का भले ही बोलबाला है, लेकिन कुछ नेता ऐसे भी हैं जो इन सबसे कोसो दूर रहकर जनसेवा करना चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा में देखने को मिल रहा है तमिलनाडु के कुमारपालम विधानसभा क्षेत्र के सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार एस सुब्रमणि रोज पांच सौ रुपए कमाकर अपना चुनावी अभियान चला रहे हैं। सुब्रमणि बुनकर कारखाना में बुनकर ईकाई के प्रमुख हैं। वह कहते है कि रात में बुनकर कारखाने में 500 रुपए की कमाई होती है और अगली सुबह उसी पैसे से चुनावी कार्यक्रम में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी ने जनता से किए चुनावी वादे
40 वर्षीय सुब्रमणि ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के जिला सचिव भी हैं। वे चाहते हैं कि राज्य में अगर पार्टी की सरकार बनती है तो वह गरीबों का कायाकल्प कर देंगे। सब्रमणि ने कहा कि सरकार बनने पर हैंडलूम, निर्माण और असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए मुफ्त घर की सुविधा दी जाएगी । साथ ही श्रमिकों के लिए न्यूनतम मासिक वेतन (26,000) तय होगी। इसके अलावा वृद्ध और सेवानिवृत्त श्रमिकों को हर महीने 5,000 पेंशन का भी प्रावधान होगा।
विज्ञापन
किडनी रैक्ट खात्मा का भी किया वादा
सुब्रमणि ने कुमारपालयम में किडनी रैकेट को भी खत्मा का भी वादा किया है।उन्होंने कहा कि यहां पर किडनी रैकेट का नैक्सेस चल रहा है। अगर यहां से वह चुनाव जीतते हैं तो इस रैकेट को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
भाजपा और अन्नाद्रमुक पर विकास नहीं करने का आरोप
सुब्रमणि ने कहा कि पार्टी ने केंद्र से कुमारपालयम शहर को स्मार्ट शहर में शामिल करने की अपील की, लेकिन इसे शामिल नहीं किया गया है। सीपीआई प्रत्याशी ने अन्नाद्रमुक और भाजपा पर राज्य के विकास नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर वह यहां से चुनाव जीतते हैं तो आने वाले समय में गरीबों का सपना साकार होगा। बता दें कि तमिलनाडु के 234 विधानसभा सीट पर 6 अप्रैल को चुनाव है। चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे।