फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar said: India, European Union can bring big changes in vaccine production

भारत-यूरोपीय संघ टीके के उत्पादन में ला सकते हैं बड़ा बदलाव : एस जयशंकर

Wed, 25 Nov 2020 03:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 25 Nov 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
S Jaishankar said: India, European Union can bring big changes in vaccine production
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, भारत और यूरोपीय संघ भूमंडलीकरण को बेहतर बनाने और बहुपक्षवाद को ज्यादा प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, टीके के उत्पादन और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

विज्ञापन


विदेशमंत्री ने कहा, भूमंडलीकरण की बेहतरी में अहम भूमिका निभा सकते हैं भारत-यूरोपीय संघ
भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक समूह के वेबिनार में जयशंकर ने कहा, बड़े सुधारों और बदलावों पर जोर देने वाले भारत के लिए संसाधनों, प्रौद्योगिकी या अन्य क्षेत्रों के मामले में यूरोप एक स्वाभाविक साझेदार है। उन्होंने कहा, मेरा ध्यान भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी की दुनिया के लिए प्रासंगिकता पर है।
विज्ञापन


हम एक बहुध्रुवीय विश्व में महत्वपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक ध्रुव हैं, इसलिए साथ काम करने की हमारी क्षमता से ठोस वैश्विक नतीजे सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा, हम अफ्रीका से कैरीकॉम और प्रशांत द्वीप समूह तक विकास के लिए भागीदारी कर सकते हैं। हम निष्पक्ष वैश्वीकरण और अधिक प्रभावी बहुपक्षवाद बनाए जाने पर असर डाल सकते हैं। भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एक हरित, मानव केंद्रित और सहकारी दुनिया बनाने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed